scorecardresearch
 

Dharmendra Pradhan Net worth: पत्नी के पास 10 किलो चांदी... आधा किलो सोना, जानिए धर्मेंद्र प्रधान की कुल संपत्ति

dharmendra pradhan profile: धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेन्द्र प्रधान भी बड़े नेता रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं. इस बीच धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति और प्रोफाइल लोग खूब सर्च कर रहे हैं.

Advertisement
X
धर्मेंद्र प्रधान अपने परिवार के साथ. (Photo: Social Media)
धर्मेंद्र प्रधान अपने परिवार के साथ. (Photo: Social Media)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चर्चा में हैं, विपक्ष उनपर पर पेपर लीक मामले को लेकर हमलावर है. उनसे लगातार इस्तीफे की मांग की जा रही है. धर्मेंद्र प्रधान मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं. उनका जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचर में हुआ था.

दरअसल  धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेन्द्र प्रधान भी बड़े नेता रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं. इस बीच धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति और प्रोफाइल लोग खूब सर्च कर रहे हैं.

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में दिए आधिकारिक चुनावी हलफनामे (Affidavit) के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 6.92 करोड़ रुपये थी. इसके साथ ही उनपर और उनके परिवार पर कुल 2.30 करोड़ रुपये की देनदारियां भी थीं. 

हफलनामे के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान धर्मेंद्र प्रधान की सालाना आय 12.75 लाख रुपये रही थी, जबकि उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर की वार्षिक आय 49.92 लाख रुपये दर्ज की गई थी. 

निवेश, बैंक डिपॉजिट और वित्तीय एसेट्स
अगर निवेश की बात करें तो शिक्षा मंत्री और उनके परिवार ने बैंक डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस में महत्वपूर्ण निवेश किया है. साल 2024 में बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट और PPF को मिलाकर उनके परिवार के पास कुल 2.47 करोड़ रुपये जमा थे. उनका 80.40 लाख रुपये का म्यूचुअल फंड निवेश था. उन्होंने विभिन्न इंश्योरेंस पॉलिसियों में 67.72 लाख रुपये का निवेश किया है. 

Advertisement

भूमि और अचल संपत्ति 
धर्मेंद्र प्रधान के पास ओडिशा और दिल्ली-एनसीआर में कई अचल संपत्तियां हैं. साल 2024 में उनके पास ओडिशा में 12 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि और 20.50 लाख रुपये की गैर-कृषि भूमि थी. साल 2024 के वैल्यूवेएशन के हिसाब से धर्मेंद्र प्रधान और उनकी पत्नी के पास कुल 1.98 करोड़ रुपये के आवासीय मकान हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (इंदिरापुरम) में एक अपार्टमेंट और ओडिशा के भुवनेश्वर में एक आवासीय संपत्ति शामिल है. 

गाड़ियां, आभूषण और अन्य सामान
धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर एक 2011 मॉडल की होंडा सिटी (Honda City) कार पंजीकृत है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर कई कर्मिशयल वाहन दर्ज हैं. धर्मेंद्र प्रधान के पास 200 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी है, उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी है. 

2024 के हलफनामे के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान की कुल देनदारियों में पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक (IDBI) से 31.38 लाख रुपये का लोन शामिल है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा. बेटी नैमिषा प्रधान ने अमेरिका के प्रतिष्ठित  Tufts यूनिवर्सिटी के 'द फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी' से मास्टर ऑफ लॉज (LL.M.) की डिग्री पूरी की है. जबकि बेटा निशांत प्रधान अभी पढ़ाई कर रहे हैं, और राजनीति से दूर रहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement