scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

SSY Scheme: बिटिया बोलेगी- थैंक्यू पापा, आज ही खुलवाएं ये खाता... 21 साल का होते ही मिलेंगे ₹72 लाख

बेटियों के लिए सरकार की धांसू स्कीम
  • 1/7

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है, लेकिन इनमें सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) सबसे पॉपुलर है. पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही ये स्मॉल सेविंग स्कीम एक लॉम्ग टर्म इन्वेस्टमेंट योजना है, जो आपकी बेटी की पढ़ाई से शादी तक की टेंशन को कम कर सकती है. इसमें निवेश पर तगड़ा ब्याज (SSY Scheme Interest Rate) दिया जा रहा है. (Photo: File/ITG)

जीरो रिस्क, धांसू ब्याज 
  • 2/7

जीरो रिस्क, धांसू ब्याज 
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने साल 2015 में की थी. इसे खासतौर पर बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने किए डिजाइन किया गया है. पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित ये स्कीम जीरो रिस्क योजना है, क्योंकि इसमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. इसके अलावा इसमें निवेश पर 8.2% का धांसू ब्याज भी दिया जाता है. (Photo: File/ITG)

सिर्फ 250 रुपये से खुलता है खाता 
  • 3/7

सिर्फ 250 रुपये से खुलता है खाता 
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर ही खुलता है. इस स्कीम के तहत 250 रुपये के शुरुआती निवेश से भी अकाउंट ओपन कराया जा सकता है. इस स्कीम में एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.50 लाख रुपये का अधिकतम निवेश कर सकते हैं. (Photo: File/ITG)

Advertisement
21 साल मैच्योरिटी, 15 साल निवेश
  • 4/7

21 साल मैच्योरिटी, 15 साल निवेश
Post Office SSY Scheme 21 साल मैच्योरिटी वाली योजना है, लेकिन बेटी के माता-पिता को शुरुआत के 15 साल तक ही निवेश करना होता है, जबकि छह साल इसका लॉकइन पीरियड होता है. मतलब आपको निवेश नहीं करना होता, बिना पैसा जमा किए ही ऑपरेशनल बना रहता है. (Photo: Social Media/X)

ऐसे मिलेगा 72 लाख का फंड  
  • 5/7

ऐसे मिलेगा 72 लाख का फंड  
सरकारी योजना सुकन्या समृद्धि के तहत 72 लाख रुपये का फंड जुटाने का कैलकुलेशन बेहद आसान है. इसके लिए आपको बेटी के नाम पर खुले इस खाते में हर महीने 12,500 रुपये और इस हिसाब से सालाना अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा. अगर आप 1 साल की उम्र में उसका खाता खोलते हैं, तो 15 साल में उसके नाम पर आप कुल 22,50,000 रुपये निवेश करेंगे. अब 8.2 फीसदी ब्याज के हिसाब से देखें, तो 21 साल की होने पर मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने के चलते उसे 71,82,119 रुपये मिलेंगे, जिसमें सिर्फ ब्याज ही 49,32,119 रुपये का होगा. (Photo: File/ITG)

टैक्स छूट का मिलता है लाभ
  • 6/7

टैक्स छूट का मिलता है लाभ
पहले इस योजना में दो बेटियों के खाते पर ही 80C के तहत टैक्‍स में छूट का लाभ मिलता था. लेकिन, अब एक बेटी के बाद अगर दो जुड़वा बेटियां पैदा होती हैं, तो उनके खाते पर भी टैक्‍स में छूट मिलेगी. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं. सुकन्या समृद्धि योजना खाते में निवेश की रकम कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या किसी ऐसे तरीके से भी जमा कराई जा सकती है, जिसे बैंक स्वीकार करता है. (Photo: ITG)

पढ़ाई के लिए निकासी
  • 7/7

पढ़ाई के लिए निकासी
इस स्कीम में एक और सुविधा दी जाती है, जिसके तहत आप बेटी की पढ़ाई के लिए पैसे निकाल सकते हैं. SSY Scheme का मैच्योरिटी 21 साल का है. यानी पूरी रकम इस अवधि के बाद ही निकाली जा सकती है, लेकिन लड़की की उम्र 18 साल होने के बाद पढ़ाई के लिए इस खाते से राशि निकाली जा सकती है. शिक्षा के लिए भी अकाउंट में जमा बैलेंस का 50 फीसदी ही निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको बेटी की शिक्षा से जुड़े दस्तावेज प्रूफ के तौर पर देने होंगे. पैसा किस्त या एकमुश्त भी ले सकते हैं. (Photo: File/ITG)

Advertisement
Advertisement