मई खत्म होने वाला है और तीन दिन बाद जून शुरू हो रहा है. हर महीने की तरह अगला महीना भी देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st June) लेकर आने वाले है, जो पहली तारीख से ही लागू हो जाएंगे. इनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलेगा, क्योंकि ये घर की रसोई से लेकर बैंक डिपॉजिट तक पर असर डालेंगे. इन चेंज में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) से लेकर हवाई यात्रा को प्रभावित करने वाला ATF Price तक शामिल है. इसके अलावा सोलर पैनल की कीमतें बढ़ सकती हैं. आइए ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं जो 1 June 2026 से दस्तक देने वाले हैं. (Photo: ITG)
पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और नए रेट्स (LPG Cylinder New Rates) जारी करती हैं. जून महीने की पहली तारीख को भी एलपीजी प्राइस में बदलाव देखने को मिल सकता है. मिडिल ईस्ट संकट के चलते बीते कुछ महीनों में सिलेंडर महंगा किया गया था. इसके बाद फिलहाल दिल्ली (Delhi LPG Cylinder Price) में 14 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिल रहा है, जबकि 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2078 रुपये में मिल रहा है. (Photo: ITG)
दूसरा बदलाव: ATF की कीमतें
न सिर्फ एलपीजी गैस सिलेंडर, बल्कि तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF Price) में भी बदलाव करती हैं. इसमें आने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव का सीधा असर हवाई यात्रा करने वाले लोगों की जेब पर पड़ता है. ये भी मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते काफी प्रभावित हुआ है और अभी दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर चल रही है. (Photo: ITG)
तीसरा बदलाव: HDFC Bank के नियम
1 जून 2026 से HDFC Bank अपने करंट अकाउंट समेत अन्य कई खातों से जुड़े नियम बदलने जा रहा है. बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, पहली तारीख से छोटे नोट और सिक्कों के कैश डिपॉजिट पर नई लिमिट के साथ ही नया चार्ज लागू होगा. अब तक इन छोटे नोटों के कैश डिपॉजिट पर कोई मंथली लिमिट सेट नहीं थी, लेकिन नोट डिपॉजिट पर करीब 4% और सिक्के जमा करने पर लगभग 5% चार्ज लगता था. अब ये बदल रहा है.
बैंक के मुताबिक, नए नियमों के तहत 20 रुपये या उससे कम मूल्य के नोट के लिए लिमिट 10000 रुपये प्रति माह, जबकि सिक्कों के लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह की लिमिट सेट की गई है. इससे अधिक कैश जमा पर 2 फीसदी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा. ध्यान रहे ये लिमिट के बाद की एक्स्ट्रा जमा राशि पर लागू होगा. (File Photo: ITG)
चौथा बदलाव: Solar Panel से जुड़ा नियम
जून महीने की पहली तारीख से चौथा बदलाव सोलर पैनल से जुड़ा हुआ है, 1 जून 2026 से सोलर पैनल के लिए अप्रूव्ड मॉडल और मैन्युफैक्चरर लिस्ट (ALMM List-II) मान्य होगी. इसके लागू होने से सरकारी स्कीम्स और अन्य तमाम सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल करा होगा, जो इस लिस्ट में शामिल होंगे. इनकी क्वालिटी और गुणवत्ता को लेकर ये कदम उठाया जा रहा है और ऐसे में आशंका जताई जा रही कि सोलर पैनल के दाम (Solar Panel Price) बढ़ सकते हैं. (File Photo: ITG)
पांचवां बदलाव: जून में Bank Holiday
जून महीने में बैंकों में कई छुट्टियां पड़ रही हैं. मोहर्रम से लेकर संत गुरु कबीर जयंती तक तमाम मौकों पर देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगा. RBI Bank Holiday List के मुताबिक, सप्ताह के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार के साप्ताहिक अवकाशों के अलावा 15, 25, 26, 29 और 30 जून को बैंकों में कामकाज नहीं होगा. बता दें कि बैंक हॉलिडे विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं. इन छुट्टियों में ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल 24x7 किया जा सकेगा. (Photo: ITG)