अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं और डिविडेंड वाले स्टॉक पसंद करते हैं तो, एक कंपनी अपने निवेशकों को बंपर डिविडेंड देने जा रही है. (Photo: Representative/ITG)
हर शेयर पर ये कंपनी 506 रुपये का डिविडेंड देगी. वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों के ऐलान के साथ ही कंपनी ने शानदार डिविडेंड का भी ऐलान किया है. (Photo: Representative/ITG)
इस कंपनी का नाम 3M India Ltd है. यह कंपनी 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देगी, जिसका रिकॉर्ड डेट 17 जुलाई तय किया गया है. (Photo: Representative/ITG)
इसका मतलब है कि 17 जुलाई तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे. (Photo: Representative/ITG)
3M India Ltd के डिविडेंड पर अगस्त में होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेने के बाद इसका भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा. इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 375 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दिया था. (Photo: Representative/ITG)
कंपनी के शेयर बीएसई पर अभी 33232.95 रुपये पर हैं और इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेंशन 37400 करोड़ रुपये से जयादा है. कंपनी में मार्च तिमाही तक प्रमोटर्स के पास 75 फीसदी हिस्सेदारी थी. (Photo: Representative/ITG)
3M India Ltd, अमेरिका की 3M Company की सब्सिडियरी है. 3M Company एक डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी और साइंस कंपनी है. यह सेफ्टी एंड इंडस्ट्रियल, ट्रांसपोर्टेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, और कंज्यूमर सेगमेंट में कारोबार करती है और ये कंपनी भारतीय बाजार में 2004 में लिस्ट हुई थी.
(नोट- किसी भी शेयर में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
(Photo: Representative/ITG)