scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Tata Group Dividend: हर स्‍टॉक पर ₹75 फ्री देगी TATA की कंपनी, शेयर खरीदने की मची लूट!

डिविडेंड का ऐलान
  • 1/7

टाटा ग्रुप की कंपनी ने अपने स्‍टॉक होल्‍डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसके बाद इसके शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. यह शेयर 5 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गया. निवेशक डिविडेंड लाभ लेने के लिए इस शेयर में खरीदारी कर रहे हैं.

75 रुपये का डिविडेंड
  • 2/7

कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्‍त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए हर शेयर पर 75 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्‍यू 10 रुपये है. 
 

टाटा एलेक्‍सी डिविडेंड का ऐलान
  • 3/7

टाटा एलेक्सी ने बुधवार, 10 जून, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. कंपनी के सदस्यों का रजिस्टर गुरुवार, 11 जून, 2026 से बुधवार, 24 जून, 2026 तक बंद रहेगा. 
 

Advertisement
एजीएम बैठक में ऐलान
  • 4/7

37वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) बुधवार, 24 जून, 2026 को तय किया गया है. एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद डिविडेंड मंगलवार, 30 जून, 2026 को या उसके बाद शुरू होगा. 
 

किन लोगों को मिलेगा डिविडेंड
  • 5/7

जिन निवेशकों के शेयर डीमैट मोड में हैं, उन्हें पेमेंट उन लोगों के अकाउंट में जमा किया जाएगा. इसके तहत डिविडेंड तभी जारी किया जाएगा, जब आपके पास इस कंपनी का शेयर 10 जून से पहले आपके डिमैट अकाउंट में मौजूद हो.  
 

डिविडेंड हिस्‍ट्री
  • 6/7

टाटा एलेक्‍सी ने पिछले ही साल, जून 2025 में, कंपनी ने 75 रुपये का समान डिविडेंड दिया था. उससे पहले, स्‍टॉक होल्‍डर्स को जून 2024 में 70 रुपये का फाइनल डिविडेंड मिला था. इससे भी पहले की बात करें तो, कंपनी ने जून 2023 में 60.60 रुपये, जून 2022 में 42.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड और जून 2021 में 24 रुपये का स्‍पेशल डिविडेंड दिया था. 
 

टाटा शेयर हिस्‍ट्री
  • 7/7

टाटा एलेक्सी के शेयरों में मंगलवार को कुछ हलचल देखने को मिली. बीएसई पर शेयर 5.31% बढ़कर 4530.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 4,302.05 रुपये से अधिक है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement