scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office की धमाल स्कीम... पैसा कर देती है डबल, 5 लाख लगाएं ₹1000000 पाएं

पैसा डबल करती है ये स्कीम
  • 1/6

सुरक्षित निवेश (Investment) और जोरदार रिटर्न (Return) की बात आती है, तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम्स पहली पसंद बनी हुई हैं. दरअसल, हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करके ऐसी स्कीम्स में निवेश करने का प्लान करता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहे और रिटर्न भी धांसू मिले. इस लिहाज से Post Office Schemes पॉपुलर बनी हुई हैं, क्योंकि इसमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी भी सरकार खुद लेती है और इनमें निवेश पर ब्याज भी ताबड़तोड़ देती है. ऐसी ही एक सरकारी योजना (Govt Scheme) है पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम (Post Office Kisan Vikas Patra Scheme), जिसमें एक मुश्त पैसा लगाने पर वो डबल हो जाता है. (Photo: ITG)

115 महीने में पैसा डबल 
  • 2/6

115 महीने में पैसा डबल 
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra Scheme) अपने निवेशकों को सिर्फ 115 दिनों में ही पैसा डबल करने की गारंटी देती है. इस पैसा डबल करने वाली KVP Scheme में सरकार की ओर से ब्याज भी शानदार दिया जाता है, जो 7.50 फीसदी है. इसमें निवेश पर ये इंटरेस्ट रेट सालाना आधार पर मिलता है और इसका मैच्योरिटी पीरियड 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने का है. इस ब्याज के चलते तय मैच्योरिटी में निवेशक को पैसा डबल मिलता है. (Photo: ITG)

सिर्फ 1000 रुपये से खुलवा सकते हैं अकाउंट
  • 3/6

सिर्फ 1000 रुपये से खुलवा सकते हैं अकाउंट
Post Office KVP Scheme की जो बात इसे सबसे ज्यादा पॉपुलर बनाती है, वो है इसमें निवेश पर पैसे डबल होना और जीरो रिस्क गारंटी. इस सरकारी स्कीम में निवेश की शुरुआत न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खुलवाकर की जा सकती है. जबकि अधिकतम जितना चाहे निवेश किया जा सकता है, इसके लिए कोई लिमिट सेट नहीं है. (Photo: ITG)

Advertisement
सिंगल-डबल या जितने चाहे अकाउंट खोलें
  • 4/6

सिंगल-डबल या जितने चाहे अकाउंट खोलें
KVP Scheme के तहत निवेशक सिंगल और डबल दोनों अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) की एक और खास बात है कि इसमें कोई भी व्यक्ति कितने भी KVP Account ओपन करा सकता है. मतलब इसके लिए कोई लिमिट सेट नहीं की गई है और अगर निवेशक दो अकाउंट रखना चाहता है, तो रख सकता है या फिर इससे अधिक अकाउंट भी खोल सकता है. 10 साल से ज्‍यादा उम्र बच्‍चे के नाम पर भी इस इस किसान विकास पत्र स्कीम में खाता खुलवाया जा सकता है. (Photo: ITG)

कैसे होता है पैसा डबल?
  • 5/6

कैसे होता है पैसा डबल?
बात करें, इस स्कीम में पैसा डबल होने के कैलकुलेशन के बारे में, तो ये बेहद आसान है. दरअसल, इस Govt Scheme में निवेश की रकम पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग के आधार पर होती है. 1 लाख रुपये के निवेश के उदाहरण से समझते हैं, तो इतनी रकम इन्वेस्ट करने पर 7.5 फीसदी ब्याज के आधार पर पहले साल के अंत में इसपर मिलने वाला ब्याज 7500 रुपये होगा और यह रकम अगले साल के लिए प्रिंसिपल अमाउंट में जुड़ जाएगी और रकम बढ़कर 1,07,500 रुपये हो जाएगी. अब इस अमाउंट पर दूसरे साल में ब्याज 8,062 रुपये हो जाएगा. वहीं ये रकम तीसरे साल के लिए मूल राशि में जुड़कर 1,15,562 रुपये हो जाएगी. इसी तरह आगे के सालों में रकम बढ़ती रहेगी. इसी तरह 5 लाख पर देखें, तो पहले साल ये 5.37 लाख, दूसके साल 5.77 लाख, पांचवें साल 7.17 लाख, 8वें साल 8.91 लाख और 9 साल 7 महीने में 10 लाख रुपये हो जाता है. आप ज्यादा निवेश के साथ ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. (Photo: ITG)

आसानी के खुलवा सकते हैं खाता 
  • 6/6

आसानी के खुलवा सकते हैं खाता 
आप पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में खासा आसानी से खुलवा सकते हैं. अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी पब्लिक सेक्टर बैंक में जाकर ऑफलाइन अकाउंट ओपन कराया जा सकता है. यहां एक बात ध्यान देने वाली ये है कि आप निवेश की तारीख से 2.5 वर्ष (30 महीने) पूरे होने से पहले आमतौर पर पैसे नहीं निकाल सकते. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement