मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है. जिस कारण पोर्टफोलियो के साथ ही म्यूचुअल फंड में निवेश भी घटा है. हालांकि, एक्स्पर्ट्स का कहना है कि कभी भी अपनी एसआईपी को बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह लॉन्ग टर्म में बड़ा मुनाफा दे सकता है.
वहीं एक्स्पर्ट्स कई लोगों को नई एसआईपी भी शुरू करने की सलाह दे रहे हैं. अगर आप भी एसआईपी शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एक टारगेट सेट करना होगा. यहां हम बात रहे हैं कि 10 हजार रुपये की SIP से कैसे 1 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं.
1 करोड़ रुपये का फंड जमा करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी बात है कि आपको स्टेप-अप SIP करना होगा. इसका मतलब है कि SIP में हर साल 10 फीसदी या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी करनी होगी.
अब मान लीजिए आपने पहले साल 10 हजार की एआईपी शुरू की और इसमें हर साल 10 फीसदी का इजाफा किया. अब एवरेज सालाना रिटर्न 20 फीसदी मान लेते हैं, तो आपको एक करोड़ रुपये की राशि जमा करने में करीब 13 से 14 साल लग सकते हैं.
10 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के आधार पर 5 साल में आपकी हर महीने की एसआईपी बढ़कर 14,600 रुपये हो जाएगी, जिसका मतलब है कि पांच साल बाद आपके पास 14–16 लाख रुपये जमा हो सकते हैं. इसी तरह,
10 साल बाद आपकी एसआईपी बढ़कर 23,500 रुपये हो जाएगी, जिससे आपका डिपॉजिट अमाउंट बढ़कर 45–55 लाख रुपये हो जाएगा. अब यही एसआईपी 14 साल में 38 हजार रुपये की हो जाएगी और कुल फंड बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो जाएगा.
इसमें आपका कुल निवेश ₹38–42 लाख होगा और बाकी पैसा कंपाउंडिंग और 20% रिटर्न से बनेगा. हालांकि, यह बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि यह कोई गारंटी रिटर्न नहीं है, बल्कि एक अनुमान पर आधारित है. आपका सालाना रिटर्न कम और ज्यादा हो सकता है.