आखिर दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने फेस्टिव गिफ्ट (Modi Govt Diwali Gift) दे दिया है और उनके महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मोहर (3% DA Hike Central Employees) लगा दी है. सरकार के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मियों और पेंशनर्स का डीए/डीआर बढ़कर 63% हो गया और इसके साथ ही सैलरी व पेंशन में भी जोरदार इजाफा होगा. यही नहीं ये जुलाई से लागू होने के चलते चार महीने का एरियर भी हाथ में आएगा. आइए समझते हैं DA Hike से होने वाले फायदे की A to Z डिटेल... (Photo: ITG)
63% हो गया केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता
सबसे पहले बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अपना खजाना खोल दिया और जुलाई के लिए 3 फीसदी डीए हाइक का ऐलान कर दिया. इसपर 10,016 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 से 63 फीसदी हो जाएगा. (Photo: PTI)
1 करोड़ एंप्लाई-पेंशनर्स को 1 जुलाई से फायदा
मोदी सरकार के DA Hike के फैसले से केंद्र सरकार के करीब 48 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जहां महंगाई भत्ते में इजाफे (DA Hike) का फायदा मिलेगा, तो वहीं करीब 68 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी हो जाएगी. यानी देश के करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले ये बड़ा गिफ्ट मोदी सरकार ने दे दिया है और इसका लाभ इन्हें 1 जुलाई 2026 से मिलेगा. (Photo: ITG)
सैलरी के आधार पर DA कितना बढ़ेगा?
अलग-अलग सैलरी स्ट्रक्टर के आधार पर डीए हाइक के असर की बात करें, तो 18000 रुपये बेसिक सैलरी पर DA पहले के 10,800 रुपये की जगह अब 11,340 रुपये होगा यानी सीधे 540 रुपये महीने और 6,480 रुपये सालाना का फायदा. 25,000 रुपये बेसिक-पे DA पहले के 15,000 रुपये की जगह 15,750 रुपये होगा और मंथली 750 रुपये, जबकि सालाना 9,000 रुपये का फायदा होगा. इसी तरह से 30,000 रुपये पर मंथली 900 रुपये, 40,000 रुपये सैलरी परहर महीने 1,200 रुपये और 50,000 रुपये बेसिक-पे पर 1,500 रुपये महीने का फायदा होगा. (Photo: ITG)
पेंशनर्स को DR Hike से कितना फायदा?
कर्मचारियों की सैलरी की तरह ही पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई राहत यानी डीआर की रकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. यानी बेसिक पेंशन 18,000 रुपये है, तो हर महीने 540 रुपये, 30 हजार रुपये की बेसिक पेंशन पर 900 रुपये मंथली और 50 हजार रुपये की बेसिक पेंशन पर DR अब1500 रुपये महीने हो बढ़ेगा. (Photo: ITG)
4 महीने के एरियर का ये कैलकुलेशन
सिर्फ सैलरी और पेंशन का लाभ ही सरकार के DA Hike फैसले से देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि कर्मचारियों एरियर का लाभ भी दिया जाएगा. यानी मोटी रकम उनके हाथ में आने वाली है. 1 जुलाई से लागू होने के चलते उन्हें कुल चार महीने का एरियर मिलेगा. यानी 18000 रुपये बेसिक-पे पर 2160 रुपये एरियर, 30,000 रुपये बेसिक-पे पर 3600 रुपये और अगर सैलरी 50,000 रुपये है, तो फिर 6000 रुपये एरियर दिया जाएगा. (Photo: ITG)