नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को शानदार जीत मिली. जीत की चमक सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों तक भी पहुंची. और यही वजह है कि कई देशों ने नरेंद्र मोदी ने उनकी जीत पर उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट पर बधाई दी.

उनकी विक्ट्री वॉल पर भी उनके चाहने वालों के ढेरों बधाई संदेश भेजे.जनादेश से गदगद नरेंद्र मोदी ने भी सबके ट्वीट और बधाई संदेशों का जवाब दिया.
I have also sent DM replies thanking people for their wishes. Will try my level best to reply to several more wishes in the coming days.
— Narendra Modi (@narendramodi)
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार के साथ बेहतर रिश्ते कायम होंगे.
Congrats to and BJP. Look forward to working w/you/growing shared prosperity/security w/world's largest democracy.
— John Kerry (@JohnKerry)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्वीट किया और नरेंद्र मोदी को बधाई दी और ब्रिटेन आने का न्यौता दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत पर बधाई दी और उन्हें पाकिस्तान आने का न्यौता दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने भी मोदी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, 'मैंने नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी. मैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्तों के मजबूत होने की उम्मीद कर रहा हूं.'
Thank You Mr. Abbott. I look forward to a bright future for India-Australia relations.
— Narendra Modi (@narendramodi)
इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की जीत के लिए बधाई दी है और अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है. नरेंद्र मोदी ने भी जीत के बाद सबके बधाई संदेशों का जवाब दिया और उनका शुक्रिया अदा किया.
Lot of friends from across India & the world have been sending their wishes through Social Media & the Victory Wall. My thanks to them.
— Narendra Modi (@narendramodi)
उन्होंने अपने विक्ट्री वॉल पर भी आने वाले संदशों का जवाब दिया.
No words will be enough to salute the youth of India. They led from the front in the elections & rose above non-issues like caste & creed.
— Narendra Modi (@narendramodi)
This verdict is a verdict for development, to take India forward & to work hard to fulfil dreams of the people in order to achieve Surajya.
— Narendra Modi (@narendramodi)
मोदी में बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़े युवाओं को भी शुक्रिया कहा और आश्वासन दिया कि बदलाव आएगा.
देश चल पड़ा है, युवा चल पड़े हैं, हमें कदम से कदम मिलाना है, भव्य, दिव्य और समृद्ध भारत बनाना है
— Narendra Modi (@narendramodi)
उन्होंने अपने समर्थकों और दोस्तों से कहा कि आपके बधाई संदेशों पर ज्यादा से ज्यादा जवाब देने की कोशिश कर रहा हूं.
I have also sent DM replies thanking people for their wishes. Will try my level best to reply to several more wishes in the coming days.
— Narendra Modi (@narendramodi) सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ ट्विटर के माध्यम से बात की. लूंग ने मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी. लू ने मोदी और बीजेपी को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मोदी और भाजपा को चुनाव की सफलता के लिए बधाई. नई भारत सरकार के साथ मिलकर भारत-सिंगापुर संबंधों को मजबूत बनाने के लिए आशान्वित हूं.'
Congrats to & BJP on their electoral success! Look fwd to working with new Indian Govt to strengthen India-Spore relns. – LHL
— Lee Hsien Loong (@leehsienloong)
मोदी ने सिंगापुर को महत्वपूर्ण सहयोगी करार देते हुए ट्विटर पर जवाब दिया, 'आपका बहुत बहुत धन्यवाद, सिंगापुर हमारा महत्वपूर्ण मित्र है और मुझे यकीन है कि आने वाले समय में हम अपने संबधों को और मजबूत करेंगे.'