scorecardresearch
 

बैंकिंग, मेटल में खरीदारी से मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 165 अंकों की बढ़त हुई तो निफ्टी भी 11,950 के स्तर पर बंद हुआ. करीब 1141 शेयरों में तेजी तो 1393 शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला.

Advertisement
X
मजबूती के साथ बंद हुए शेयर बाजार
मजबूती के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मेटल, बैकिंग जैसे सेक्टर में खरीदारी की वजह से भारतीय शेयर सूचकांकों में मंगलवार को मजबूती कायम रही. सेंसेक्स में 165 अंकों की बढ़त हुई तो निफ्टी भी 11,950 के स्तर पर बंद हुआ. करीब 1141 शेयरों में तेजी तो 1393 शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 165.94 अंक चढ़कर 39,950.46 पर बंद हुआ, तो निफ्टी 42.90 बढ़कर 11,950.60 के स्तर पर.यस बैंक, ओनएनजीसी, टाटा मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट और इंडसइंड बैंक बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयर रहे, जबकि इंडिया बुल्स हाउसिंग, सन फार्मा, एमऐंडएम, डॉ. रेड्डीज लैब और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखी गई. इंडिया बुल्स हाउसिंग के शेयरों में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई.

ऑटो, बैंक, एनर्जी, मेटल, आईटी और इन्फ्रा सेक्टर में खरीदारी देखी गई, जबकि एफएमसीजी में थोड़ी गिरावट आई. इसके पहले सुबह आईटी शेयरों में मजबूती और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से शेयर बाजार में कारोबार मजबूती के साथ शुरू हुआ. शुरुआती सत्र में करीब 100 फीसदी के उछाल हासिल करने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह साढ़े नौ बजे 63.84 अंक ऊपर 39,848.36 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी भी करीब 11 अंक उछलकर 11,933 के स्तर पर पहुंच गया.

Advertisement

शुरुआती कारोबार में एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाटा स्टील और इन्फोसिस जैसे शेयरों में 2 फीसदी की मजबूती देखी गई. दूसरी तरफ, सन फार्मा, एमऐंडएम, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2.5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.

निवेशकों में मूड सकारात्मक ही है, इसलिए घरेलू सूचकांकों के आगे भी मजबूत बने रहने की संभावना है. ग्लोबल ट्रेड वॉर में कुछ राहत दिख रही है, क्योंकि अमेरिका ने मेक्सिको पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली है. चीन, जापान और कोरिया जैसे एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को मजबूती देखी गई. रुपये में मजबूती और विदेशी फंड प्रवाह बने रहने से भी बाजार में सकारात्मक माहौल बना है.

इस पूरे कारोबारी सप्ताह के दौरान बाजार की नजर देश में मॉनसून की प्रगति पर होगी. वहीं, औद्योगिक उत्पादन और महंगाई के आंकड़े, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और कच्चे तेल की कीमत खास तौर से इस सप्ताह बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. देश-विदेश में इस सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से भी बाजार को दिशा मिलेगी. डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव पर भी बाजार की नजर रहेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement