scorecardresearch
 

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.17 अंकों की बढ़त के साथ 25,364.75 पर खुला.

Advertisement
X

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.33 बजे 37.96 अंकों यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,376.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 9.95 अंकों यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,745.15 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सुबह 26.17 अंकों की बढ़त के साथ 25,364.75 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.55 अंकों की कमजोरी के साथ 7,727.65 पर खुला.

इसके पहले, बुधवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 438.12 अंकों की तेजी के साथ 25,338.58 पर और निफ्टी 138.20 अंकों की 7,735.20 पर बंद हुआ.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement