scorecardresearch
 
376 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को तेज उछाल के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 376 अंकों की तेजी के साथ 26,155 पर और निफ्टी 106 अंकों की तेजी के साथ 7,949 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
376 अंको की उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 207.86 अंकों की तेजी के साथ 25,986.52 पर खुला और 376 अंकों या 1.46 फीसदी की तेजी के साथ 25,155 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,178 के ऊपरी और 25,918 के निचले स्तर को छुआ.

वहीं, का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 80.95 अंकों की तेजी के साथ 7,924.25 पर खुला और 106 अंकों या 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 7,949 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,958 के ऊपरी और 7,874 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी का रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.71 फीसदी की तेजी के साथ 10,799 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 11,020 पर पहुंचा.

Advertisement

Advertisement
Advertisement