scorecardresearch
 
Advertisement
सैर सपाटा

लद्दाख घूमकर लौटीं एक्ट्रेस हिना खान, बताया रोज नाक से आता था खून, ट्रिप के लिए बैग में जरूर रखें ये 10 चीजें; Photos

hina khan Ladakh Trip (PHOTO: Instagram@realhinakhan)
  • 1/9

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान ने लद्दाख ट्रिप का अपना अनुभव शेयर करते हुए इसे आसान सफर नहीं, बल्कि सहनशक्ति की परीक्षा बताया. जून 2024 में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से अपनी जंग की जानकारी देने वाली हिना ने बताया कि लद्दाख में उन्हें हर दिन नाक से खून आने की परेशानी हुई. हालांकि उन्होंने और उनके साथियों ने सावधानी बरती और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी. अपने एक्सपीरियंस से हिना ने यात्रियों को ऊंचाई वाले इलाकों में शरीर को मौसम और ऑक्सीजन के कम लेवल के अनुसार ढालने को गंभीरता से लेने की सलाह दी. अगर आप भी लद्दाख की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो हिना की बताई ये जरूरी चीजें आपके काम आ सकती हैं. 

(PHOTO: Instagram@realhinakhan)
 

realhinakhan
  • 2/9

लद्दाख ट्रिप से हिना और रुबीना दोनों ने ही कई सारी फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका भी मन लद्दाख जाने का कर रहा होगा. सर्दियों में अक्सर ही बर्फ देखने के लिए लोग लद्दाख जाते हैं, लेकिन हिना खान ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कुछ बातें बताई हैं, जिनका ख्याल हर उस इंसान को रखना चाहिए जो लद्दाख ट्रिप प्लान कर रहे हैं. हिना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि लद्दाख समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए वहां पहुंचते ही ज्यादा घूमने-फिरने की जल्दबाजी न करें.  अपनी बॉडी को ऊंचाई के अनुसार ढलने का पर्याप्त समय दें. फिटनेस अच्छी होने के बावजूद भी कुछ लोगों को यहां परेशानी हो सकती है. 

(PHOTO: Instagram@realhinakhan)

realhinakhan (PHOTO: Instagram@realhinakhan)
  • 3/9

लद्दाख की हवा ठंडी और बहुत ड्राई हो सकती है. हिना ने बताया कि ट्रिप के दौरान उनकी नाक से रोजाना खून आया. ऐसे में यात्री अपनी जरूरत के अनुसार सलाइन नेजल स्प्रे और नाक को मॉइस्चराइज रखने वाले जेल या ऑयल साथ रखें. 

(PHOTO: Instagram@realhinakhan)
 

 

 

Advertisement
medicines
  • 4/9

लद्दाख में कई रास्ते बेहद दूरदराज और सुनसान इलाकों से होकर गुजरते हैं. हिना ने ऐसे सफर के दौरान जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन बैकअप रखने की सलाह दी. साथ में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और जरूरी दवाइयां रखना भी उपयोगी हो सकता है.

 (PHOTO: Instagram@realhinakhan)

hina khan winter clothes
  • 5/9

लद्दाख का मौसम तेजी से बदल सकता है. इसलिए ट्रिप पर सिर्फ एक मोटा जैकेट ले जाने के बजाय कपड़ों की कई लेयर रखना बेहतर है. हिना ने गर्म कपड़ों के साथ सनस्क्रीन, सनग्लासेस, लिप बाम और गर्दन को ढकने वाला नेक गैटर रखने की सलाह दी.

 (PHOTO: Instagram@realhinakhan)
 

hina rubina ladakh trip
  • 6/9

ऊंचाई वाले इलाकों में सफर के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. हिना ने पर्याप्त पानी पीने के साथ इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक साथ रखने की सलाह दी. लंबे रोड ट्रिप में एक बड़ी पानी की बोतल और जरूरत के मुताबिक इलेक्ट्रोलाइट्स बैग में जरूर रखें.

 (PHOTO: Instagram@realhinakhan)
 

hina khan post
  • 7/9

लद्दाख के दूरदराज रास्तों पर हर जगह बेहतर टॉयलेट या साफ-सफाई की सुविधा मिलना जरूरी नहीं है. इसलिए ट्रैवल बैग में टिश्यू, हैंड सैनिटाइजर, वेट वाइप्स और जरूरत पड़ने पर टॉयलेट सीट कवर रखना काम आ सकता है.

 (PHOTO: Instagram@realhinakhan)
 

realhinakhan
  • 8/9

लंबी लद्दाख यात्रा में फोन की बैटरी खत्म होना परेशानी खड़ी कर सकता है, खासकर जब रास्ते में नेटवर्क या बिजली की सुविधा सीमित हो. हिना ने पावर बैंक के साथ टूथब्रश किट जैसी जरूरी चीजें रखने की भी सलाह दी. जिन्हें जरूरत हो, वे पोर्टेबल नेबुलाइजर भी साथ रख सकते हैं.

 (PHOTO: Instagram@realhinakhan)
 

abhinav shukla
  • 9/9

हिना के मुताबिक लद्दाख की कठिन परिस्थितियां डरने की वजह नहीं हैं, लेकिन उन्हें हल्के में भी नहीं लेना चाहिए. सही तैयारी, पर्याप्त आराम और जरूरी सामान के साथ यह सफर बेहद खूबसूरत यादों में बदल सकता है. पहाड़ों की यात्रा में सावधानी ही सबसे जरूरी साथी है. इसलिए लद्दाख ट्रिप के लिए अपने साथ यह सारी चीजे ले जाना बिल्कुल न भूलें. 

 (PHOTO: Instagram@realhinakhan)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement