scorecardresearch
 
109 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 109 अंकों की गिरावट के साथ 27,362 पर और निफ्टी 35 अंकों की गिरावट के साथ 8,261 पर बंद हुआ.

Advertisement
X

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 104.23 अंकों की तेजी के साथ 27,575.04 पर खुला और 109 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 27,362 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,618 के ऊपरी और 27,318 के निचले स्तर को छुआ.

(एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.20 अंकों की तेजी के साथ 8,333.65 पर खुला और 35 अंकों या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 8,261 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,336 के ऊपरी और 8,252 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट का रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 11,081 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 11,437 पर पहुंचा.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement