scorecardresearch
 
भारतीय शेयर बाजारों में तेजी का रुख

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार में तेजी देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स लगभग 9.24 बजे 86.26अंकों की तेजी के साथ 19,515.49 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 32.15 अंकों की तेजी के साथ 5,913.15 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement
X
BSE

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 101.12 अंकों की तेजी के साथ 19,530.35 पर, और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.90 अंकों की तेजी के साथ 5,907.90 पर खुला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement