scorecardresearch
 

रेल से यात्रा करने वालों की संख्या घटी, रेलवे विभाग चिंतित

रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों की बुकिंग में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि में चार प्रतिशत की गिरावट आई है. इसको लेकर रेलवे चिंतित है. इससे यात्री सब्सिडी में बढ़ोतरी की आशंका भी बढ़ी है.

Advertisement
X

रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों की बुकिंग में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि में चार प्रतिशत की गिरावट आई है. इसको लेकर रेलवे चिंतित है. इससे यात्री सब्सिडी में बढ़ोतरी की आशंका भी बढ़ी है.

देश की सबसे बड़ी के अनुसार अप्रैल से अगस्त के दौरान ट्रेनों से यात्रा करने वालों की संख्या 342.78 करोड़ रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 357.53 करोड़ रही थी. इस तरह रेल यात्रियों की संख्या में 14.74 करोड़ या है. इस दौरान यात्री सेवाओं से रेलवे की आमदनी 19,394.75 करोड़ रुपये रही जो 20,204.85 करोड़ रुपये के लक्ष्य से 4.95 प्रतिशत कम है.

सूत्रों का कहना है कि यदि इस गिरावट को थामा नहीं गया तो यात्री सब्सिडी जो सालाना 29,000 करोड़ रुपये के आसपास चल रही है और बढ़ सकती है. न केवल पिछले वित्त वर्ष के पहले रही बल्कि यह रेलवे द्वारा तय 360.67 करोड़ यात्रियों के लक्ष्य से भी काफी पीछे रही है.

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की संख्या में निश्चित रूप से चिंता का विषय है. हालांकि, उन्होंने कहा कि आगे स्थिति में सुधार होगा क्योंकि त्योहारी सीजन के मद्देनजर कई विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement