scorecardresearch
 

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.42 बजे 68.28 अंकों की तेजी के साथ 26,493.58 पर और निफ्टी भी इसी समय 25.95 अंकों की तेजी के साथ 8,008.85 पर कारोबार करते देखे गए.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.37 अंकों की तेजी के साथ 26,498.67 पर खुला.

वहीं, (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.70 अंकों की तेजी के साथ 7,986.60 पर खुला.

- इनपुट IANS

 

Advertisement
Advertisement