scorecardresearch
 
सोने की कीमत 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंची

धनतेरस और दिवाली पर जमकर खरीदारी के बाद अब सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के बीच कमजोर होते वैश्विक रुख के अनुरूप घरेलु सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत मंगलवार को 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है.

Advertisement
X
कमजोर ग्लोबल संकेतों से सोना-चांदी सस्ता

सोने की कीमत 450 रुपये घटकर चार महीने के निम्न स्तर 25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. गौरतलब है कि सोमवार को औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव से चांदी की कीमत भी 500 रुपये घटकर 34,100 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई है.

आपको बता दें कि कमजोर होते वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार सोने की कीमत 72 रुपये आ गई है. वहीं वायदा कारोबार में चांदी की कीमत भी 70 रुपये की गिरावट के साथ 34,424 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement