scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

हिंदू संस्कृति में डूबीं मुस्लिम एक्ट्रेसेस! रीति-रिवाज से रखा करवा चौथ का व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना

muslim actresses karwa chauth
  • 1/10

प्यार... धर्म, जाति, उम्र सभी के बंधनों से परे होता है. ये बात हमारी शोबिज की हसीनाएं बखूबी साबित करती हैं. चाहे वो फिल्म हो या टीवी इंडस्ट्री, धर्म की दीवार तोड़ कई ऐसी अलग-अलग धर्म की एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की.

muslim actresses karwa chauth
  • 2/10

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान भले ही कश्मीरी मुस्लिम हैं लेकिन उनके पति रॉकी हिंदू धर्म से आते हैं. कपल हर धर्म का सम्मान करता है और हर त्योहार को खुशी खुशी मनाता है.

muslim actresses karwa chauth
  • 3/10

हिना ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और रॉकी के लिए पूजा की. दोनों की तस्वीरें भी सामने आईं जहां वो ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सजे-धजे एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते दिखे. 

Advertisement
muslim actresses karwa chauth
  • 4/10

2013 में आई महाभारत में कुंती का किरदार निभाने वालीं शफक नाज ने मस्कट के बिजनेसमैन जीशान पेवेकर से 2024 में शादी की थी. भले ही दोनों मुस्लिम हैं बावजूद इसके शफक ने हिंदू परंपरा का सम्मान करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा.

muslim actresses karwa chauth
  • 5/10

शफक तस्वीरों में सिंदूर लगाए, लाल जोड़ा-चूड़ा पहने सोलह श्रंगार किए दिखीं. एक्ट्रेस ने सभी को करवा चौथ की बधाई भी दी. 

muslim actresses karwa chauth
  • 6/10

वहीं धुरंधर सिंगर अफसाना खान ने भी पति साज के लिए करवा चौथ का व्रत किया. वीडियो में वो पति की आरती उतारती और पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखीं. 

muslim actresses karwa chauth
  • 7/10

अफसाना भले ही मुस्लिम हैं लेकिन वो हिंदू धर्म और पूजा पाठ में बहुत विश्वास रखती हैं. सिंगर के पति हिंदू हैं. वो अक्सर मंदिर दर्शन और घर पर हवन कराते दिखते हैं.

muslim actresses karwa chauth
  • 8/10

इस लिस्ट में इंफ्लुएंसर-क्रिएटर कनिका शर्मा खुद भले ही मुस्लिम हैं लेकिन इन्होंने डायरेक्टर साकिब से कुछ वक्त पहले ही शादी की है. इस वजह से कनिका खूब ट्रोल भी हुई थीं.

muslim actresses karwa chauth
  • 9/10

लेकिन एक्ट्रेस को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और रीति रिवाज से पूजा की. कपल मिलकर शॉर्ट वीडियोज बनाते हैं और उनमें एक्ट भी करते हैं.
 

Advertisement
muslim actresses karwa chauth
  • 10/10

इस लिस्ट में किश्वर मर्चेंट का नाम भी आता है, वो भी हर साल लाल जोड़े में सजधज कर मेहंदी लगाकर सभी को करवा चौथ की बधाई देती हैं.

 

(Photos: Respective Instagram)

Advertisement
Advertisement