scorecardresearch
 

महिला कारोबारियों को प्रोत्साहित करेगा ई महिला हाट

शादी या पार्टी का मौका, मेहंदी लगवानी है और कोई मिल नहीं रहा या फिर आपको अपनी ड्रेस सिलवाने के लिए कोई अच्छा दर्जी नहीं मिल रहा हो तो अब घबराने की बात नही है. एक विश्वसनीय ई बाजार यानी ई महिला हाट पर आपको तमाम छोटी बड़ी सेवाओं के लिए बस अपना आवेदन भेजना होगा और जितनी जल्दी होगा सेवा आपके दरवाजे पर खड़ी होगी या आपको उसके बारे मे बता दिया जाएगा.

Advertisement
X
ई महिला हाट
ई महिला हाट

शादी या पार्टी का मौका, मेहंदी लगवानी है और कोई मिल नहीं रहा या फिर आपको अपनी ड्रेस सिलवाने के लिए कोई अच्छा दर्जी नहीं मिल रहा हो तो अब घबराने की बात नही है. एक विश्वसनीय ई बाजार यानी ई महिला हाट पर आपको तमाम छोटी बड़ी सेवाओं के लिए बस अपना आवेदन भेजना होगा और जितनी जल्दी होगा सेवा आपके दरवाजे पर खड़ी होगी या आपको उसके बारे मे बता दिया जाएगा.

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से लगभग दो महीने पहले शुरू की गई ई महिला हाट में हाल ही में इस तरह की सेवाओं को लगातार शामिल किया जा रहा है.


आपको बता दें कि महिला उद्यमियों और खासकर ग्रामीण महिलाओं को जिन्हें अपना सामान बेचने के लिए उपयुक्त बाजार नहीं मिलता, उनको एक बाजार देने के लिए डिजिटल इंडिया की तर्ज पर बाल एवं महिला विकास मंत्रालय ने ई-महिला हाट की शुरूआत की थी. इसमें देश के किसी भी कोने में काम कर रही महिलाएं, सेल्फ हेल्प ग्रुप में अपने को रजिस्टर कर सकती है. लगभग दो महीने पहले शुरू किया गया इस सेवा का लगातार विस्तार किया जा रहा है.

Advertisement

2 महीने में ढाई लाख से ज्यादा क्लिक
बाल विकास महिला मंत्रालय की ज्वॉइट सेकेट्री रश्मि सहगल ने बताया कि दिसंबर 2016 तक कोई भी महिला उद्यमी सेल्फ हेल्प ग्रुप में फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. मकसद यही है कि इस ई हाट का ज्यादा से ज्यादा महिला उद्यमी आसानी से अपना सामान बेचने के लिए इस्तेमाल करें. उन्होंने बताया कि अब तक लगभग एक लाख महिलाएं चाहे सिंगल उद्यमी हैं या सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है इस ई महिला हाट से जुड़ चुकी है. दो महीने में इसे ढाई लाख से भी ज्याद लोगों ने क्लिक किया है.

फिलहाल इस ई महिला हाट मे 16 अलग-अलग सेक्शन हैं. किसी में महिलाओं की ओर से बेची जाने वाली तमाम चीजों की लिस्ट है. इसमें कपड़े, जूते-चप्पल, पर्स, ज्वैलरी से लेकर हैडीक्राफ्ट्र सामान की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी.


यही नहीं खाने के सामान, दाल, मसाला आचार तमाम चीजों की खरीदारी आप इस हाट के जरिए कर सकते हैं. एक सेक्शन सेवाओं का है जिसका लगातार विस्तार किया जा रहा है. इसमें हेयर कट, नेल आर्ट, टैटू बनवाने, वेब डिजाइन, कम्प्यूटर ट्रेनिंग आदि की तमाम सेवाओं को शामिल करने की योजना है. इस हाट की सलाहकार मंजू कालरा मे बताया कि इसमें महिलाओं को अपनी सफलता के बारे मे लिखने, अपने अनुभव शेयर करने, टिप्स देने के लिए भी अलग से प्लेटफार्म दिया गया है. इसके जरिए और महिलाओं को इस हाट में शामिल होकर सामन बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. अभी तक इसमें 554 सामान और सेवाओं की लिस्ट है जो लगातार बढ़ रही है.

Advertisement

इस ई महिला हाट मे बेचे जाने वाले सामान की क्वालिटी को लेकर भी मंत्रालय सजग है. महिलाओं को समय-समय पर कार्यशालाओं के जरिए इस ई हाट के बारे में, इसमें कैसे शामिल हों इसकी जानकारी दी जाती है. क्वालिटी को लेकर महिलाओं को सजग किया जाता है.


कोई भी महिला उद्यमी जो भारत की नागरिक है, उम्र 18 साल से ऊपर है, इस ई हाट के जरिए अपना सामान बेच सकती है. अपनी सेवाओं का प्रचार कर सकती है. बस एक मोबाइल नंबर, अपने प्रोडक्ट की तस्वीरें या सेवा की जानकारी इस हाट पर डालनी होगी. इस ई हाट मे जाकर आवेदन करने का तरीका भी बहुत आसान बनाया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement