scorecardresearch
 

असम में वाई-वाई नूडल्स पर से बैन हटा

असम सरकार ने वाई-वाई नूडल्स के दो संस्करणों पर लगी रोक की अधिसूचना को वापस ले लिया है और इन उत्पादों को सुरक्षित घोषित किया है. सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के खाद्य विश्लेषक ने जब पाया कि कंपनी ने इन उत्पादों में सुधार किया है

Advertisement
X
असम में वाई-वाई नूडल्स पर से बैन हटा
असम में वाई-वाई नूडल्स पर से बैन हटा

असम सरकार ने वाई-वाई नूडल्स के दो संस्करणों पर लगी रोक की अधिसूचना को वापस ले लिया है और इन उत्पादों को सुरक्षित घोषित किया है. सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के खाद्य विश्लेषक ने जब पाया कि कंपनी ने इन उत्पादों में सुधार किया है और अब यह निर्धारित मानकों पर खरा उतरता है, उसके बाद ‘ और ‘वाई वाई 1.2.3 नूडल्स (मिनी)’ पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया.

जून में इन उत्पादों को असुरक्षित पाये जाने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था. इनमें मोनो सोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) पाया गया जिसे पास्ता और नूडल्स में इस्तेमाल किया जाना वर्जित है.

सूत्रों के मुताबिक मालिक, सीजी फूड्स के खिलाफ निषेध अधिसूचना को जारी किया था और प्रदेश में इन उत्पादों के विनिर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक लगा दी थी.

इनपुट : भाषा

Advertisement
Advertisement