scorecardresearch
 

एअर इंडिया ने यात्रियों से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करने को कहा

विमानन कंपनी एअर इंडिया ने अपने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे फ्लाइट रवाना होने से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करें. ऐसा पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले और आने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

Advertisement
X
विमानन कंपनी एअर इंडिया
विमानन कंपनी एअर इंडिया

पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले और आने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए देश में हवाई यात्रियों की सुरक्षा के लिए नए नियम जारी किए गए हैं. विमानन कंपनी एअर इंडिया ने अपने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे फ्लाइट रवाना होने से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करें.

एअर इंडिया ने की यात्रियों से अपील
एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया है कि कि देश में सिक्योरिटी अलर्ट की वजह से यात्रियों और उनके सामान को एयरपोर्ट पर ज्यादा कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है. इसकी वजह से फ्लाइट लेट हो सकती है. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए

एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करने की नई समयसीमा
घरेलू उड़ानों के लिए एयरपोर्ट पर कम से कम 75 मिनट पहले रिपोर्ट करना होता है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्रियों को कम से कम एयरपोर्ट पर रिपोर्ट करना होता है लेकिन एअर इंडिया ने यात्रियों से परेशानी से बचने के लिए 3 घंटे पहले रिपोर्ट करने को कहा है.

Advertisement

गणतंत्र दिवस तक जारी रह सकती सुरक्षा
हालांकि आपको बता दें कि एअर इंडिया के अलावा किसी भी विमानन कंपनी ने इस तरह के कोई भी दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं. एयरपोर्ट पर बढ़ाई जा रही ये तक जारी रह सकती है. सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट के पास आने वाली गाड़ियों की भी जांच परख ज्यादा सख्ती से की जा रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement