एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए दो विशेष स्कीम की घोषणा की जिससे वे नए साल का स्वागत शानदार तरीके से कर सकेंगे. ये प्रमोशनल पेशकश 'न्यू ईयर स्पेशल' और 'लकी फर्स्ट' हैं.
नए साल पर ज्यादातर एयरलाइंस कंपनियां ग्राहकों को सस्ती हवाई उड़ान का ऑफर देकर लुभाने की कोशिश कर रही हैं. एअर इंडिया से पहले स्पाइसजेट ने ‘हैप्पी न्यू ईयर सेल’शुरुआत की थी.
'न्यू ईयर स्पेशल' स्कीम'
राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने बताया है कि एअर इंडिया की 'न्यू ईयर स्पेशल' स्कीम के तहत यात्री 31 दिसंबर को रात आठ बजे से एक जनवरी को सुबह आठ बजे तक मेट्रो शहरों के बीच
लकी ड्रॉ से फर्स्ट क्लास में सफर का मौका
दूसरी योजना के तहत एक जनवरी से 15 जनवरी के दौरान दिल्ली-मुंबई-दिल्ली मार्ग पर इकोनॉमी या बिजनेस क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों के पास फर्स्ट क्लास में अपग्रेड का मौका है.