scorecardresearch
 
विश्व में स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की संख्या एक अरब से अधिक

दुनिया भर में स्मार्टफोन का उपयोग करने वालों की संख्या एक अरब से अधिक हो चुकी है और अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक इस उद्योग के विकास में एप्पल का महत्वपूर्ण योगदान है. उल्लेखनीय है कि करीब दो सप्ताह पहले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भी खुलासा किया था कि उसका उपयोग करने वालों की संख्या एक अरब पार कर गई है.

Advertisement
X

अमेरिका की शोध और परामर्श कम्पनी स्ट्रैटजी एनालिटिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2012 की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन का उपयोग करने वालों की संख्या एक अरब पार कर गई. कम्पनी के कार्यकारी निदेशक नील मॉस्टन ने कहा, "दुनिया के अधिकतर लोगों के पास अब भी स्मार्टफोन नहीं है और इसलिए भविष्य में विकास की बेशुमार सम्भावना है, खासकर

उन्होंने कहा, " को इस ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचने में 16 साल लगे. लेकिन हमारा अनुमान है कि अगला एक अरब का पड़ाव पार करने में तीन साल यानी 2015 से अधिक समय नहीं लगेगा." उन्होंने कहा, "1996 में बाजार में आया नोकिया कम्युनिकेटर दुनिया का पहला आधुनिक स्मार्टफोन है, लेकिन एप्पल ने जब 2007 में आईफोन बाजार में उतारा तो मांग में जबरदस्त वृद्धि हुई. इसने स्मार्टफोन की डिजाइन में क्रांतिकारी बदलाया लाया."

Advertisement

आईफोन5 21 सितम्बर को बाजार में आते ही सिर्फ तीन दिन में 50 लाख से अधिक बिका. उन्होंने कहा कि ये आंकड़े भले ही प्रभावित करने वाले हैं, लेकिन अब भी दुनिया के हर सात लोगों पर एक स्मार्टफोन है और यह अनुपात काफी कम है.

Advertisement
Advertisement