scorecardresearch
 

'1.5 लाख सैलरी, लगती है 15 हजार...' गुरुग्राम में EMI देकर परेशान युवक

गुरुग्राम में रहने वाले एक 27 साल के सॉफ्टवेयर डेवलपर की रेडिट पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उसने भारी-भरकम वित्तीय जिम्मेदारियों के बीच अपना दर्द बयां किया है.

Advertisement
X
गुरुग्राम में महंगे किराये से परेशान लोग (Photo-Pexels)
गुरुग्राम में महंगे किराये से परेशान लोग (Photo-Pexels)

गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने रेडिट पर अपनी आपबीती शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर पैसों के मैनेजमेंट को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है. हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस युवक ने बताया कि भारी जिम्मेदारियों के कारण उसकी ₹1.5 लाख की मासिक सैलरी आज के समय में सिर्फ ₹15,000 जैसी महसूस होती है. 

उसने ईएमआई, मकान का किराया, घर के खर्चों और दोस्तों से लिए कर्ज के बोझ का जिक्र करते हुए अपना दर्द बयां किया और माना कि जब वह अपने साथ के लोगों को खुद से दोगुनी सैलरी कमाते देखता है, तो उसे बहुत ठेस पहुंचती है क्योंकि वह अपनी फैमिली को एक बेफिक्र जिंदगी नहीं दे पा रहा है.

मदद की गुहार लगाते हुए उसने अपने बजट का पूरा हिसाब-किताब भी सामने रखा. उसने बताया कि उसकी असल इन-हैंड सैलरी ₹1.44 लाख है, जिसमें से ₹44,000 प्लॉट की ईएमआई में और ₹25,000 गुरुग्राम में घर के किराए में चले जाते हैं. इसके अलावा राशन पर ₹6,000-7,000, गाड़ी के पेट्रोल पर ₹8,000-10,000, पत्नी के निजी खर्चों के लिए ₹15,000 और बाहर खाने-पीने पर ₹7,000-8,000 खर्च होते हैं, जिससे उसका कुल नियमित खर्च ही लगभग ₹1.1 लाख तक पहुंच जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: होम लोन की EMI नहीं चुका पाए, तो क्या सच में बैंक जब्त कर लेगा आपका घर

उसने आगे लिखा कि मुसीबत यहीं खत्म नहीं होती, बल्कि हर थोड़े दिन में कार की सर्विसिंग, इंश्योरेंस, मेडिकल बिल और माता-पिता के घर के राशन जैसे बड़े और अचानक खर्चे सामने आ जाते हैं, जो हाथ में बचने वाले पैसे को और कम कर देते हैं. इसके ऊपर उस पर दोस्तों का ₹2.55 लाख का कर्ज भी है, जिसे वह हर महीने थोड़ा-थोड़ा करके जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश कर रहा है. 

अंत में उसने लोगों से सलाह मांगते हुए कहा कि अपनी उम्र के लोगों को आगे बढ़ता देख उसे अंदर से घबराहट होती है कि वह अपने परिवार को एक चिंतामुक्त जीवन नहीं दे पा रहा है. हालांकि एक सॉफ्टवेयर डेवलपर होने के नाते उसे उम्मीद है कि भविष्य में बोनस और प्रमोशन से हालात सुधरेंगे, लेकिन फिलहाल के लिए यह सब संभालना उसके लिए काफी मुश्किल हो रहा है.

महंगा घर और EMI देकर परेशान युवक की कहानी वायरल

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "1.5 लाख रुपये की सैलरी भारत के 97-98% लोगों से बेहतर है, इसलिए अगर बाकी लोग गुजारा कर रहे हैं, तो आप भी आराम से कर लेंगे." इस बात का जवाब देते हुए पोस्ट करने वाले युवक ने लिखा, "आपकी इस बात से मैं इनकार नहीं कर सकता,. मैं यह नहीं कह रहा कि मैं इसमें गुजारा नहीं कर पा रहा हूं, लेकिन रोजाना की जिंदगी एक संघर्ष जैसी लगती है, मैं लगातार यही सोचता रहता हूं कि हमें सिर्फ एक ही जिंदगी मिली है और मैंने एक ऐसा प्रोफेशन चुन लिया है, जहां मेरी कमाई की हमेशा एक सीमा रहेगी. जबकि दूसरे कई प्रोफेशन ऐसे हैं, जहां शुरुआत में भले ही संघर्ष हो, लेकिन बाद में वे बहुत अधिक फायदेमंद और बेहतर साबित होते हैं. '

Advertisement

एक अन्य यूजर ने युवक का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, "27 साल की उम्र में 1.5 लाख रुपये कमाना बहुत बड़ी बात है, आप बहुत अच्छा कर रहे हैं. कृपया खुद को कमतर मत आंकिए, हम वैसे भी महंगाई के इस दौर में एक मुश्किल समय से गुजर रहे हैं."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement