scorecardresearch
 

एलन मस्क की आलीशान हवेली फिर बिक्री के लिए तैयार, ₹450 करोड़ कीमत

बेल-एयर की यह हवेली एलन मस्क की उन कई संपत्तियों में से एक थी, जिन्हें उन्होंने 2020 में बेचने का फैसला किया था. उस दौरान उन्होंने दिवंगत अभिनेता जीन वाइल्डर से जुड़ी एक रैंच प्रॉपर्टी, बेल-एयर में चार अन्य संपत्तियां और सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में हिल्सबरो स्थित एक ऐतिहासिक हवेली भी बेची थी.

Advertisement
X
एलन मस्क का पुराना घर बिकने जा रहा है (Photo-ITG)
एलन मस्क का पुराना घर बिकने जा रहा है (Photo-ITG)

दुनिया के सबसे चर्चित अरबपतियों में शामिल एलन मस्क की लॉस एंजिल्स स्थित एक आलीशान हवेली फिर से रियल एस्टेट बाजार में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के बेल-एयर इलाके में मौजूद इस प्रॉपर्टी की कीमत 49.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 450 करोड़ रुपये रखी गई है. करीब छह साल पहले मस्क ने इसे 29 मिलियन डॉलर यानी लगभग 262 करोड़ रुपये में बेच दिया था. अब बड़े पैमाने पर नवीनीकरण के बाद यह हवेली एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

सात बेडरूम वाली यह हवेली करीब 1.7 एकड़ में फैली है. यहां से आसपास की पहाड़ियों, बेल-एयर कंट्री क्लब और प्रशांत महासागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. आलीशान इंटीरियर के साथ स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और हरे-भरे लॉन इस प्रॉपर्टी की खासियत हैं.

2020 में मस्क ने बेच दी थीं कई प्रॉपर्टी

एलन मस्क ने साल 2020 में सोशल मीडिया पर अपनी लगभग सभी भौतिक संपत्तियां बेचने और घर न रखने का इरादा जाहिर किया था. इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया में अपनी कई रिहायशी प्रॉपर्टी बिक्री के लिए रख दी थीं. बेल-एयर की यह हवेली भी उन्हीं संपत्तियों में शामिल थी.

Mansion Global की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घर उस समय करीब 29 मिलियन डॉलर में बिका था. मौजूदा लिस्टिंग में इसकी कीमत पहले की बताई गई बिक्री कीमत से काफी अधिक है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹10 में चाय, ₹20 में नाश्ता, जानें कहां मिलेगी सस्ती सुविधा

सात बेडरूम और दो मंजिला लाइब्रेरी

इस हवेली का निर्माण 1990 में हुआ था, इसकी खासियत सिर्फ इसका विशाल आकार ही नहीं, बल्कि यहां मौजूद सुविधाएं भी हैं. घर के अंदर बड़े लिविंग एरिया और ऊंची छतें हैं, सात बेडरूम के अलावा इसमें मुख्य बेडरूम सुइट, ड्रेसिंग रूम और मेहमानों के ठहरने के लिए अलग जगह बनाई गई है. प्रॉपर्टी की सबसे आकर्षक विशेषताओं में दो मंजिला लाइब्रेरी शामिल है. इसके अलावा यहां करीब 1,000 बोतलें रखने की क्षमता वाला तापमान नियंत्रित वाइन सेलर और आधुनिक उपकरणों से लैस फिटनेस सेंटर भी मौजूद है.

स्विमिंग पूल से लेकर टेनिस कोर्ट तक की सुविधा

हवेली के बाहरी हिस्से को भी खास तरीके से तैयार किया गया है, यहां स्विमिंग पूल के साथ स्पा, खुले लॉन और बैठने के लिए कई टेरेस हैं. खेलों के शौकीनों के लिए चैंपियनशिप स्तर का टेनिस कोर्ट भी बनाया गया है, इसके अलावा पांच कारों की पार्किंग वाला गैराज और बड़ा ड्राइववे इस प्रॉपर्टी का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट में विदेशी निवेशकों ने खींचे हाथ, अब घरेलू निवेशकों के भरोसे बाजार

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement