scorecardresearch
 

DDA के फ्लैट खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, 2,500 फ्लैट लॉन्च होते ही बुक

दिल्ली में घर खरीदने का मौका तलाश रहे लोगों के बीच DDA की आवास निवेश योजना 2026 को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. नरेला में 2,516 एलआईजी फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज दो घंटे के भीतर 2,500 से ज्यादा फ्लैट बुक हो गए.

Advertisement
X
DDA के फ्लैटों के लिए मारामारी!
DDA के फ्लैटों के लिए मारामारी!

दिल्ली में सस्ते घर की तलाश कर रहे लोगों के बीच दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवास योजना को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. डीडीए के मुताबिक, आवास निवेश योजना 2026 के तहत नरेला में 2,500 से ज्यादा एलआईजी (LIG) फ्लैट ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के महज दो घंटे के भीतर बुक हो गए. इन फ्लैटों पर 25 फीसदी की छूट दी जा रही है. योजना के तहत फ्लैटों की शुरुआती कीमत 14.95 लाख रुपये रखी गई है.

डीडीए ने 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर दोपहर 12 बजे से इन फ्लैटों की बुकिंग शुरू की थी, बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की गई. 

नरेला में कहां मिल रहे हैं फ्लैट और कितनी है कीमत?

डीडीए की इस योजना में नरेला के पॉकेट 3 और पॉकेट 6 में कुल 2,516 फ्लैट उपलब्ध कराए गए थे, इनमें से 1,020 फ्लैट पॉकेट 3 में और 1,496 फ्लैट पॉकेट 6 में हैं. पॉकेट 3 में हर फ्लैट का आकार 49.90 वर्ग मीटर है. छूट के बाद इसकी संभावित कीमत 15.01 लाख रुपये रखी गई है, वहीं, पॉकेट 6 में प्रत्येक फ्लैट की संभावित कीमत 14.95 लाख रुपये है.

नरेला में सुविधाओं के विकास पर जोर

डीडीए के अनुसार, नरेला को आवासीय क्षेत्र के साथ-साथ शिक्षा, संस्थानों और खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम हो रहा है. कनेक्टिविटी और दूसरी सुविधाओं में निवेश से इस इलाके के नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

डीडीए का कहना है कि योजना को मिला रिस्पॉन्स किफायती आवास की मांग को दिखाता है. हालांकि, फ्लैट बुक करने से पहले खरीदारों को संबंधित फ्लैट की उपलब्धता, भुगतान की शर्तों, लोकेशन और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी आधिकारिक दस्तावेजों से जरूर जांचनी चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement