scorecardresearch
 

महाराष्ट्र में बिक गई दाऊद इब्राहिम की पैतृक जमीन, जानें कौन है खरीदार

8 साल के लंबे इंतजार और चार बार की नाकाम कोशिशों के बाद, आखिरकार महाराष्ट्र के रत्नागिरी में दाऊद इब्राहिम की पैतृक जमीन की नीलामी सफल रही. अंडरवर्ल्ड के खौफ को पीछे छोड़ते हुए मुंबई के एक खरीदार ने इस पुश्तैनी संपत्ति को अपने नाम कर लिया.

Advertisement
X
नीलाम की गई ये जमीनें रत्नागिरी के मुंबके गांव में स्थित हैं (Photo-ITG)
नीलाम की गई ये जमीनें रत्नागिरी के मुंबके गांव में स्थित हैं (Photo-ITG)

भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित चार पैतृक कृषि संपत्तियों को आखिरकार नया खरीदार मिल गया है. एक नीलामी में मुंबई के एक शख्स ने सभी चार प्लॉट के लिए सबसे ऊंची बोली लगाकर इन्हें अपने नाम कर लिया है.

यह नीलामी 'तस्कर और विदेशी मुद्रा जोड़-तोड़ अधिनियम' यानी SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) के तहत की गई थी. अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इन संपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसे अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है.

ये चारों कृषि भूखंड रत्नागिरी जिले के खेड तालुका के मुंबके गांव में स्थित हैं. मुंबके दाऊद इब्राहिम का पैतृक गांव माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से कई प्लॉट मूल रूप से दाऊद की मां, अमीना बी के नाम पर दर्ज थे.

डॉन की संपत्तियों को खरीदने के लिए पहले लोग डर के कारण सामने नहीं आते थे, लेकिन इस बार मुंबई के एक निवेशक ने साहस दिखाते हुए सभी चार प्लॉटों पर कब्जा जमाया है. यह नीलामी न केवल आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह अपराधियों के मन में कानून के डर और सरकार की कड़क कार्रवाई का एक बड़ा संदेश भी है.

Advertisement

पहले भी कई बार हुई थी जमीन को बेचने की कोशिश

प्रशासन ने इससे पहले 2017, 2020, 2024 और 2025 में भी इन संपत्तियों को बेचने की कोशिश की थी, लेकिन हर बार विफलता हाथ लगी. नवंबर 2025 में तो सरकार ने रिजर्व प्राइस (न्यूनतम कीमत) में 30 प्रतिशत की भारी कटौती भी की थी, फिर भी कोई खरीदार डर के मारे आगे नहीं आया. सूत्रों के अनुसार, इन संपत्तियों के साथ दाऊद और 'डी-कंपनी' का नाम जुड़ा होना ही निवेशकों के पीछे हटने की मुख्य वजह थी, क्योंकि लोग अंडरवर्ल्ड के साथ किसी भी तरह के विवाद या सुरक्षा जोखिम से बचना चाहते थे.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट के बीच क्या दुबई के रियल एस्टेट में निवेश अब जोखिम भरा है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement