सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली. खासकर लार्ज कैप शेयरों में अच्छी तेजी रही. बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर बाकी सभी शेयर तेजी पर रहे. सबसे ज्यादा तेजी ITC के शेयरों में 4.78 फीसदी की रही. इसके साथ ही टीसीएस के शेयर भी 4.23 फीसदी की तेजी रही.
वहीं अडानी पोर्ट, एचसीएल और इंफोसिस के शेयरों में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. लार्जकैप स्टॉक में शानदार तेजी की बदौलत सेंसेक्स 879.09 अंक या 1.23% चढ़कर 72,472.33 पर बंद हुआ. इसी तरह, निफ्टी 288.65 अंक या 1.30% चढ़कर 22,520.45 पर बंद हुआ.
5 लाख करोड़ की रिकवरी
बाजार में शानदार तेजी के कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी बड़ी उछाल देखने को मिली. बीएसई मार्केट कैप 460.97 लाख करोड़ रुपये से करीब 5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 465.33 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. यह तेजी तब आई है, जब एक दिन पहले शेयर बाजार में निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए थे.
क्यों आई शेयर बाजार में तेजी?
262 शेयर 52 वीक के निचले स्तर पर पहुंचे
बीएसई पर आज 42 शेयरों में लोअर सर्किट लगा दिखा, जबकि 6 शेयरों में अपर सर्किट लगा. इसके अलावा, 262 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए और 113 शेयरों में अपर सर्किट लगा था. बीएसई पर ट्रेड करने वाले कुल 4,610 शेयरों में से 2,516 शेयर तेजी पर रहे और 1,867 शेयरों में गिरावट रही. वहीं 227 शेयर अनचेंज रहे.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)