scorecardresearch
 

मैंने बेचकर जल्‍दबाजी की, लेकिन अब खूब खरीदूंगा ये शेयर, बोले- वॉरेन बफेट

वॉरेन बफेट ने एक शेयर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने पछतावा जाहिर करते हुए कहा कि इसे बेचकर मैंने जल्‍दबाजी कर दी, लेकिन अब इस शेयर पर बड़ा दांव लगाऊंगा.

Advertisement
X
वॉरेन बफेट का बड़ा बयान. (Photo: File/ITG)
वॉरेन बफेट का बड़ा बयान. (Photo: File/ITG)

शेयर बाजार के दिग्‍गज निवेशक वॉरेन बफेट ने कहा कि उन्‍होंने एक शेयर को बेचने को लेकर बहुत जल्‍दबाजी कर दी, लेकिन अब वे इस बड़ी कंपनी के शेयरों को खरीदना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वे उचित प्राइस आने के बाद इस कंपनी के शेयर खूब खरीदेंगे. 

मंगलवार को सीएनबीसी की बेकी क्विक से बात करते हुए बफेट ने उस शेयर का नाम बताया और कहा कि iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के शेयर बहुत जल्दी बेच दिए थे. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने इसे बहुत जल्दी बेच दिया, लेकिन मैंने इसे उससे भी जल्दी खरीद लिया था. हालांकि अब मैं उचित वैल्‍यूवेशन का इंतजार कर रहा हूं. 

बफेट ने कहा कि अभी Apple का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.73 ट्रिलियन डॉलर है. कंपनी के शेयर में पिछले एक साल में लगभग 13.71% की तेजी आई है. नैस्डैक कंपोजिट पर पिछले कारोबार में शेयर 2.90% बढ़कर 253.79 डॉलर पर बंद हुआ. 

अभी एप्‍पल में खरीदारी का सही मौका नहीं 
रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में इस समय व्यापक तेजी देखी जा रही है. हालांकि ऐप्पल के शेयर हाल ही में अपने उच्चतम स्तर से 14% से अधिक गिर गए हैं और इस महीने 6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी बफेट के अनुसार, आईफोन निर्माता कंपनी में दोबारा निवेश करने के लिए अभी कोई खास अवसर नहीं है. 

Advertisement

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बफेट ने कहा कि ऐसा असंभव नहीं है कि ऐप्पल की कीमत इतनी कम हो जाए कि हम उसके बहुत सारे शेयर खरीद लें, लेकिन इस बाजार में नहीं. सीएनबीसी द्वारा इनसाइडरस्कोर डेटा का हवाला देते हुए बताया गया है कि पिछले साल के अंत में हिस्सेदारी को घटाकर 61.96 बिलियन डॉलर कर दिए जाने के बावजूद, एप्पल मजबूती से बर्कशायर हैथवे की सबसे बड़ी सिंगल होल्डिंग्‍स बनी हुई है. 

टिम कुक ने किया बेहतर काम 
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि यह हमारी सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, लेकिन मुझे इस बात की खुशी नहीं थी कि यह लगभग बाकी सभी असेट के कुल साइज के बराबर है. बफेट ने कहा कि टिम कुक ने उम्‍मीद से बेहतर काम किया है. उन्‍होंने कहा कि स्‍टीव जॉब्‍स खुद वह काम नहीं कर पाते, जो टिम कुक ने किया है. 

(नोट- यहां बताया गई जानकारी निवेशक के अपने विचार हैं. Aajtak.in किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. कोई भी निवेश से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement