शेयर बाजार में शानदार तेजी दिखाई दे रही है. सेंसेक्स दोपहर करीब 12 बजे 542.34 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 75,725.70 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 160.60 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 23,815.30 पर पहुंच गया. BSE के टॉप 30 शेयरों में से 9 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 21 शेयर अच्छी तेजी पर दिखे.
इसके अलावा, एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार गुरुवार को उच्च स्तर पर बंद हुए. वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे.
यह तेजी ऐसे में भी आई जब अमेरिका ने रिस्क और रिवॉर्ड दोनों का सिंग्लन दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ईरान उसकी बात नहीं मानता है तो उसपर हमला कर सकते हैं. इसके साथ ही यह भी खबर है कि दोनों देश शांति वार्ता की ओर बढ़ रहे हैं, जिस कारण तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
हालांकि, इन सभी चीजों के बाद भी शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील पर अपडेट माना जा रहा है. अमेरिकी राजदूत ने जल्द अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का संकेत दिया है. आइए जानते हैं बाजार में आज तेजी के पांच कौन-कौन से बड़े फैक्टर हैं...
शेयर बाजार में तेजी के 5 कारण
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)