भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली, क्योंकि अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक ने रेट्स को अनचेंज रखा. इसको स्थिर रखने के नजरिए को देखते हुए बाजारका सेंटिमेंट बदला और बााजर में शानदार रिकवरी आई.
मार्केट बंद होने के बाद Sensex 905.01 या 1.24% चढ़कर 74,151.04 पर था और निफ्टी 238 अंक या 1.05 फीसदी चढ़कर 22,936.75 पर पहुंच गया. बीएसई टॉप 30 में से सिर्फ 4 शेयर ही गिरावट पर रहे और 26 शेयरों में तेजी रही.
सबसे ज्यादा तेजी अडानी पोर्ट के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी रही. इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में करीब 4 फीसदी रही. वहीं पॉवर ग्रिड शेयर, बजाज फाइनेंस और एटरनल के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई. एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और एनटीपीसी जैसे शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही.
निवेशकों की अच्छी कमाई
शेयर बाजार में इस तेजी के कारण निवेशकों की अच्छी कमाई हुई है. बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 472 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 477 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. इसका मतलब है कि निवेशकों की निवेश की गई वैल्यू में आज 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई.
अचानक क्यों आई मार्केट में इतनी तेजी?
फेड का फैसला: फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरें नहीं बदलीं, और अगले हफ्ते होने वाले US मिडटर्म चुनावों के बाद तक उधार लेने की लागत में कोई भी बदलाव टालने का फैसला किया, जबकि वह महंगाई पर और डेटा का इंतजार कर रहा है, जिसके बारे में उसने कहा कि यह अभी भी हाई पर है.
विदेशी निवेशकों की खरीद: प्रोविजनल डेटा से पता चला है कि FPIs ने बुधवार को लगातार दूसरे सेशन में 872 करोड़ रुपये ($91.58 मिलियन) के भारतीय शेयर खरीदे. उन्होंने अक्टूबर में अबतक 3.74 डॉलर अरब के शेयर बेचे हैं. DIIs भी नेट बायर बने, उन्होंने सेशन के दौरान 643 करोड़ रुपये निवेश किए.
17 शेयरों में अपर सर्किट
बीएसई पर आज 4,588 शेयरों में से 2,654 शेयरों में तेजी रही और 1,716 शेयरों में गिरावट रही. बाकी 218 शेयर अनचेंज रहे. 93 शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर रहे और 161 शेयर 52 वीक के निचले स्तर पर रहे. 17 शेयरों में अपर सर्किट रहा और 41 शेयरों में लोअर सर्किट रहा.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)