scorecardresearch
 
Advertisement

CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, सपा पर हनला

CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, सपा पर हनला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 नवंबर को अयोध्या में आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन बेहद खास होने वाला है और इसकी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर राम की पैड़ी, राम कथा पार्क और साकेत महाविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से बातचीत की और समीक्षा बैठक भी आयोजित की. इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए विपक्षी पार्टियों, खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

Advertisement
Advertisement