scorecardresearch
 

Gold-Silver Rates Update: चांदी 2.15 लाख रुपये सस्‍ती, गोल्‍ड भी बिखरा... जानिए आज कितना है भाव

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. आज सोना 6000 रुपये से ज्‍यादा गिर चुका है और चांदी में रिकॉर्ड हाई से 2.15 लाख रुपये की गिरावट देखने को मिली है.

Advertisement
X
सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट.
सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के ऐलान के बाद गोल्‍ड-सिल्‍वर के मार्केट में हलचल मच गई है. ट्रंप ने गुरुवार की सुबह भारतीय समयानुसार 6.30 बजे ईरान वॉर पर अपडेट देते हुए कहा कि अमेरिका जो हासिल करना चाहता था, वह लगभग पूरा हो चुका है. हम 2 से 3 हफ्तों में एक बड़ा एक्‍शन करेंगे. 

ट्रंप के ऐसा कहते ही बाजार में डर फैल गया. भारत से लेकर पूरे एशियाई बाजारों में हडकंप दिखाई दिया. तेल की कीमतों में भी बड़ी तेजी आई और यह 107 डॉलर के पार पहुंच गया. इसके साथ ही सोने-चांदी के दाम भी MCX पर तेजी से गिरे, जिस कारण वे रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए. 

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर चांदी गुरुवार को करीब 18000 रुपये या 7 फीसदी गिरकर 2,24,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई. इसी तरह, गोल्‍ड प्राइस में भी भारी गिरावट रही. यह 4 फीसदी या 6000 रुपये से ज्‍यादा गिरकर 1,47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 

रिकॉर्ड हाई से कितने सस्‍ते हुए सोना-चांदी? 
सोने और चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुके हैं. एमसीएक्‍स पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 2,02,984 रुपये है, जो अब 1.47 लाख रुपये पर है. ऐसे में देखा जाए तो सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 55 हजार रुपये नीचे है. 

Advertisement

चांदी का रिकॉर्ड हाई प्राइस 4.39 लाख रुपये प्रति किलो है और आज यह 2.24 लाख रुपये पर कारोबार कर रही है. ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमत में 2.15 लाख रुपये की गिरावट रिकॉर्ड हाई से आई है. जनवरी 2026 में सोने और चांदी ने अपना रिकॉर्ड हाई लेवल टच किया था. 

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव
ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड 2.15 फीसदी टूटकर 4,710.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि सिल्‍वर प्राइस 5.20 फीसदी गिरकर 72.108 डॉलर प्रति औंस पर था. 

गोल्‍ड-सिल्‍वर ईटीएफ प्राइस भी गिरे
सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट के साथ ही गोल्‍ड-सिल्‍वर ईटीएफ की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. सिल्‍वर ईटीएफ करीब 5 फीसदी तक गिर गया, जबकि गोल्‍ड ईटीएफ में भी 2 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई. 

(नोट- सोना-चांदी या इससे जुड़े किसी भी असैअ में खरीदारी से पहले योग्‍य वि‍त्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement