असम विधानसभा चुनाव (Asam Election Results 2026) में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की है. एनडीए ने 101 सीटें जीती हैं. इसमें असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें जीती हैं. खास बात ये है कि BJP ने अपने दम पर बहुमत का 64 सीटों का आंकड़ा पार किया है. उसके खाते में इस बार 82 सीटें आई हैं.
फिर से सत्ता में काबिज होने के लिए तैयार Himanta Biswa Sarma Networth के बारे में बात करें, तो उनकी संपत्ति करोड़ों में है. इलेक्शन नॉमिनेशन के समय चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में उन्होंने इसका खुलासा करते हुए बताया था कि उनके और पत्नी की कुल नेटवर्थ 35 करोड़ रुपये है. भले ही हिमंता सरमा शेयर बाजार से दूर रहते हों, लेकिन उनकी पत्नी ने शेयरों में करोड़ों रुपये का निवेश किया है.
करोड़ों की संपत्ति, कोई Car नहीं
चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे पर गौर करें, तो हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी कुल संपत्ति 35.16 करोड़ रुपये बताई थी और अपनी देनदारियों का भी खुलासा किया था, जो 16.86 करोड़ रुपये हैं. गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले हिमंता के पास चुनाव की शुरुआत में 2 लाख रुपये नकदी थी, जबकि उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों में 1.42 करोड़ रुपये का डिपॉजिट था. हिमंता सरमा के पास करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद भी कोई कार नहीं है. हालांकि, उनकी पत्नी के नाम पर 21 लाख रुपये कीमत की एक कार है.
Himanta Biswa Sarma की पत्नी के एक मीडिया कंपनी भी है, जिसकी वे चेयरमैन-एमडी हैं. इस कंपनी का नाम प्राइस ईस्ट एंटरटेनमेंट लिमिटेड (Pride East Entertainment Pvt Ltd) है.
पत्नी का शेयरों में मोटा निवेश
हिमंता बिस्वा सरमा का शेयर बाजार में कोई इंटरेस्ट नहीं है और उनके एफिडेबिट के मुताबिक उन्होंने किसी भी शेयर, बॉन्ड या डिबेंचर में कोई पैसा नहीं लगाया है. लेकिन उनकी पत्नी का बड़ा शेयर पोर्टफोलियो है. जी हां, हलफनामे में इसकी जानकारी भी शेयर की गई थी. इसे देखें, तो पत्नी के पास नॉन लिस्टेड कंपनियों के 2.74 करोड़ रुपये के शेयर हैं, जबकि म्यूचुअल फंड में भी उन्होंने 2 करोड़ रुपये का निवेश किया है. अन्य मार्केट शेयरों में 2.63 लाख रुपये लगाने की जानकारी दी गई थी.
इसके अलावा Himanta Biswa Sarma के नाम पर कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर HDFC Life की 1 करोड़ से ज्यादा की पॉलिसी है. दोनों पति-पत्नी के ऊपर करीब 5 करोड़ रुपये के लोन चल रहे हैं.
करोड़ों की Gold ज्वेलरी
असम में बीजेपी का परचम लहराने वाले हिमंता बिस्वा सरमा के पास करीब 180 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 25 लाख रुपये बताई गई. वहीं चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी के पास 2.03 करोड़ रुपये कीमत की Gold Jewellery है. अगर पति-पत्नी की नेटवर्थ को अलग-अलग देखें, तो हिमंता सरमा की पत्नी उनसे ज्यादा अमीर हैं, क्योंकि Himanta Biswa Sarma Wealth 2.36 करोड़ रुपये है, जबकि पत्नी की चल संपत्ति की कीमत 13.56 करोड़ रुपये होती है.
खुद के नाम कोई घर-जमीन नहीं
कार की तरह ही हिमंता बिस्वा सरमा के नाम पर कोई घर या जमीन नहीं है, लेकिन पत्नी के नाम पर करोड़ों की जमीन और घर दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी पर गौर करें, तो उनके पास 7.25 करोड़ रुपये कीमत के प्लॉट या नॉन एग्रीकल्चर लैंड हैं. 12 करोड़ रुपये वैल्यू के दो घर भी हैं.