scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

120 KM की रेंज, फटाफट चार्ज! आ गया TVS का मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S

TVS M1-S Electric Scooter
  • 1/9

इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में अब मुकाबला सिर्फ बेहतर रेंज और कम कीमत तक सीमित नहीं रह गया है. कंपनियां ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने में जुटी हैं, जो लुक, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के मामले में भी पेट्रोल मैक्सी स्कूटर को टक्कर दे सकें. इसी कड़ी में TVS Motor ने अपने नए इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर M1-S से पर्दा उठा दिया है. खास बात यह है कि इस स्कूटर में बड़ी बैटरी, दमदार मोटर और प्रीमियम फीचर्स के साथ मैक्सी स्कूटर वाला डिजाइन दिया गया है. कंपनी ने इसे EICMA 2026 में पेश किया है. (Photo: ITG)

TVS M1-S Electric Scooter
  • 2/9

दिलचस्प बात यह है कि इसका कॉन्सेप्ट मॉडल पिछले साल मिलान में दिखाया गया था. अब इसका प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल सामने आ चुका है, जो यूरोपीय बाजार में एंट्री की तैयारी कर रहा है. TVS M1-S को सिंगापुर में डेवलप किया गया है. इसका डिजाइन बड़े मैक्सी स्कूटर जैसा ही है. इसमें बैटरी को फ्लोरबोर्ड के नीचे लगाया गया है, जिससे स्कूटर का सेंटर ऑफ ग्रैविटी कम रखने में मदद मिलती है. (Photo: ITG)

TVS M1-S Electric Scooter
  • 3/9

Ion Mobility के M1-S प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 1,970 मिमी, चौड़ाई 730 मिमी और व्हीलबेस 1,350 मिमी है. इसका वजन 150 किलोग्राम है. वहीं, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी और सीट की ऊंचाई 800 मिमी रखी गई है. स्कूटर में आगे और पीछे दोनों तरफ 14 इंच के व्हील मिलते हैं.  (Photo: ITG)

Advertisement
TVS M1-S Electric Scooter
  • 4/9

बैटरी और परफॉर्मेंस

इसमें 4.2 kWh की NMC लिथियम-आयन बैटरी दी गई है. परफॉर्मेंस के मामले में भी TVS M1-S काफी बेहतर है. इसमें चेसिस पर लगा परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) दिया गया है. यह मोटर 16.8 hp की पावर जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है.  (Photo: ITG)

TVS M1-S Electric Scooter
  • 5/9

कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर महज 3.7 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रतिघंटा बताई गई है. इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है, जिससे लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान सहूलियत मिलेगी. हालांकि ये स्पेसिफिकेशन यूरोपीय बाजार के आधार पर हैं, यदि इसे इंडियन मार्केट में उतारा जाता है तो इसमें बदलाव संभव है.  (Photo: ITG)

TVS M1-S Electric Scooter
  • 6/9

TVS M1-S में आगे की तरफ 110/70 सेक्शन का टायर दिया गया है, जबकि पीछे 120/70-14 सेक्शन का टायर मिलता है. सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में दो एडजस्टेबल सस्पेंशन यूनिट दी गई हैं. इसके दोनों पहियों में 230 मिमी का डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. इसके साथ डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलता है.  (Photo: ITG)

TVS M1-S Electric Scooter
  • 7/9

75 मिनट में 80% बैटरी चार्ज

TVS M1-S में 1.8 kW का चार्जिंग सिस्टम दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज होने में 75 मिनट लगते हैं. इसमें ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलता है, जिसकी मदद से सामान्य घरेलू सॉकेट से भी बैटरी चार्ज की जा सकती है.  (Photo: ITG)

TVS M1-S Electric Scooter
  • 8/9

इस इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर में सामान रखने के लिए भी अच्छी जगह दी गई है. इसकी सीट के नीचे 26 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें एक फुल-फेस हेलमेट रखा जा सकता है. इसके अलावा फ्रंट में दो अलग-अलग स्टोरेज एरिया दिए गए हैं. इनमें से एक में USB-A चार्जिंग पोर्ट मिलता है, जबकि दूसरे में आधे लीटर की पानी की बोतल या छोटी-मोटी चीजें रखी जा सकती हैं.  (Photo: ITG)

TVS M1-S Electric Scooter
  • 9/9

मिलते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच की TFT स्क्रीन दी गई है. यह स्क्रीन वाई-फाई, ब्लूटूथ और इनबिल्ट LTE कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है. एंड्रायड ऑटो और iOS ऐप से लैस इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमोट की (Remote Key) फंक्शन भी दिया गया है. जिसके जरिए राइडर दूर से ही सीट खोल सकता है. इसके अलावा फाइंड माय बाइक और सर्विस से जुड़ी जानकारी भी ऐप पर मिलती है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement
Advertisement