सोशल मीडिया पर एक दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है. इसमें दावा किया गया है कि राजधानी के एक मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पर एक आतंकवादी को पकड़ा गया है. इस वीडियो में स्टेशन पर सुरक्षा कर्मी एक व्यक्ति पर बंदूकें ताने हुए नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही मेट्रो ट्रेन स्टेशन पर रुकती है, बाहर का नजारा देखकर ट्रेन में बैठे यात्री हैरान रह जाते हैं और सभी शीशे से बाहर का नजारा देखने लगते हैं. कई यात्री तो अपने मोबाइल फोन से बाहर का वीडियो (Video) भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करने वाले ने लोगों को सतर्क करते हुए अपील की है कि मेट्रो में यात्रा करने से बचें. हालांकि, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वीडियो को निराधार बताया है और इस लोगों से इस तरह के वीडियो पर भरोसा न करने के लिए कहा है.
A video is on social media claiming that a terrorist has been caught at a Delhi metro station and people must avoid travelling in metro.
▶️This claim is false.
▶️It is a video of mock-drill conducted by— PIB Fact Check (@PIBFactCheck)
हालांकि, इस वीडियो में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि यह किस मेट्रो स्टेशन का मामला है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया कि यह वीडियो एक मॉक ड्रिल (Mock Drill) का हिस्सा मात्र थी, जो मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सीआईएसएफ (CISF) की ओर से की गई थी.
सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने वीडियो को फर्जी करार दिया है, यानी दिल्ली मेट्रो पूरी तरह से सुरक्षित है और यात्रियों को डरने की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास भी इस की तरह वीडियो आते हैं तो उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें. लोगों में जागरुकता फैलाएं.