scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi Income: 15 साल के वैभव की कमाई कितनी है? IPL की फीस करोड़ों में, विज्ञापन अलग से

IPL में वैभव ने मचाया गदर
  • 1/6

आईपीएल 2026 (IPL-2026) खत्म हो चुका है और अपनी विस्फोटक परफॉर्मेंस की दम पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सभी को हैरान किया. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर वे सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज बने, तो वहीं किसी एक T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया. राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते हुए वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाए.न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने अपने बल्ले से गदर काटा, बल्कि कमाई में भी वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं. अपने आईपीएल डेब्यू के साथ ही करोड़पति बने Vaibhav Suryavanshi तमाम फॉर्मेट के क्रिकेट के जरिए ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई कर रहे हैं. इस आईपीएल सीजन में तो उनपर पैसों की बारिश हुई है. (Photo: ITG)

IPL से वैभव को मिली मोटी रकम 
  • 2/6

IPL से वैभव को मिली मोटी रकम 
बेहद ही कम उम्र में क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में IPL 2025 में डेब्यू किया था. इस एंट्री के साथ ही वे करोड़पति खिलाड़ी बन गए थे, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स (RR) ने वैभव के 30 लाख रुपये बेस प्राइस के मुकाबले नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद इस बार IPL 2026 में इसी प्राइस पर टीम में शामिल किया. ऐसे में दो सीजन में आईपीएल फीस से ही उन्होंने 2.2 करोड़ रुपये कमाए. (Photo: PTI)

आईपीएल सैलरी से अलग IPL में कमाई
  • 3/6

आईपीएल सैलरी से अलग IPL में कमाई
जहां आईपीएल के जरिए इस साल वैभव को 1.1 करोड़ रुपये मिले. तो वहीं अपने धुआंधार बल्लेबाजी से उन्होंने कई रिकॉर्ड और अवॉर्ड अपने नाम कर मोटी कमाई की है, जिसमे कैश प्राइस के साथ गिफ्ट आइटम्स शामिल हैं. इनमें ‘इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ बने वैभव सूर्यवंशी को इनाम में Tata Sierra कार मिली. सबसे ज्यादा छक्कों के लिए 10 लाख रुपये की प्राइज मनी, 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' बनने पर 10 लाख रुपये मिले. 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन' रहने पर 15 लाख रुपये और ऑरेंज कैप जीतने पर 10 लाख रुपये का कैश प्राइस मिला है. यानी 50 लाख से ज्यादा की अतिरिक्त कमाई हुई है. (Photo: X/@IPL)

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी के पास कितनी संपत्ति? 
  • 4/6

वैभव सूर्यवंशी के पास कितनी संपत्ति? 
Vaibhav Suryavanshi Net Worth के बारे में बात करें, तो आईपीएल सैलरी के अलावा वे अंडर-19 क्रिकेट भी खेलते हैं, जिससे उन्हें कमाई होती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा आईपीएल से होने वाली इनकम है और IPL 2026 में एक्स्ट्रा अर्निंग जोड़कर ये आंकड़ा ज्यााद हो सकता है. हालांकि, ये आंकड़ा आधिकारिक नहीं है, इसमें बदलाव संभव है. (Photo: PTI)

अंडर-19 क्रिकेट, एंडोर्समेंट से भी इनकम 
  • 5/6

अंडर-19 क्रिकेट, एंडोर्समेंट से भी इनकम 
वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ में जहां आईपीएल से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा है, तो अंडर-19 क्रिकेट (Under-19 Cricket) टीम में शामिल वैभव की यहां से होने वाली इनकम का भी योगदार है. इस फॉर्मेट में खेलने पर उन्हें हर मैच के 20 हजार रुपये मिलते हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाते हैं. हालांकि, Vaibhav Suryavanshi के फिलहाल तक जाइडस वेलनेस (Zydus Wellness) के ब्रांड कॉम्प्लान (Complan) से जुड़े होने की खबर है, जिसने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया था. हालांकि, इससे कमाई का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. (Photo: X/@IPL)

BCCI कॉन्ट्रैक्ट में आने से बढ़ेगी कमाई
  • 6/6

BCCI कॉन्ट्रैक्ट में आने से बढ़ेगी कमाई 
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी प्रभावित है. बीसीसीआई की ओर से उनके भविष्य पर पॉजिटिव सिग्नल मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके लिए टीम इंडिया (Team India) में एंट्री का रास्ता साफ हो सकता है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वैभव का भविष्य उज्ज्वल है और BCCI हरसंभव प्रयास करेगा ताकि वैभव क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर पर खेल सकें. अगर ऐसा होता है, तो Vaibhav Suryavanshi Income में जोरदार उछाल आएगा. यहां बता दें कि BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत Grade-A (5 करोड़ रुपये), Grade-B (3 करोड़ रुपये) और Grade-C (1 करोड़ रुपये) दिए जाते हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement