मोदी सरकार (Modi Govt) ने कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की है. इनमें अपना बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देने के लिए भी खास स्कीम्स शामिल हैं. इनमें पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojna) भी शामिल है, जिसमें सरकार छोटा-मोटा रेहड़ी-पटरी का बिजनेस शुरू करने के लिए गारंटी फ्री लोन देती है. 1 जून 2020 को शुरू हुई इस सरकारी योजना को छह साल पूरे हो गए हैं. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनगिनत रेहड़ी-पटरी वालों का जीवन बदलने वाला करार दिया है. (Photo: ITG)
PM Modi ने क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना के छह साल पूरा होने पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज हम #6YearsofPMSVANidhi मना रहे हैं, एक ऐसी योजना जिसने बिना किसी गारंटी के लोन, वित्तीय समावेशन और विकास के नए अवसर देते हुए अनगिनत रेहड़ी-पटरी वालों का जीवन बदला है. यह योजना पूरी तरह से विश्वास और सशक्तिकरण पर आधारित है. सभी लाभार्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं, जिनका दृढ़ संकल्प और उद्यम हमारे राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत बना रहा है.' (File Photo:ITG)
Today we mark #6YearsofPMSVANidhi, a scheme which has transformed the lives of countless street vendors by ensuring access to collateral-free credit, financial inclusion and new opportunities for growth. This scheme is all about trust, dignity and empowerment. My best wishes to… https://t.co/M4N8J9UoqK
— Narendra Modi (@narendramodi) June 1, 2026
बिजनेस शुरू करने में मददगार
अगर आप अपना छोटा-मोटा बिजनेस (Business) शुरू करना चाहते हैं और पैसों की तंगी के चलते स्टार्ट नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर आपकी मदद खुद मोदी सरकार (PM Narendra Modi Govt) की ये स्कीम कर सकती है. इसे सरकार द्वारा कोरोना महामारी के समय में खासतौर पर उन रेहड़ी पटरी वालों के लिए शुरू किया गया था, जिनके व्यवसाय Corona में खत्म हो गए थे. 2030 तक के लिए बढ़ाए जाने के साथ ही सरकार ने बीते साल इसमें मिलने वाले 80,000 रुपये के लोन अमाउंट को भी 90,000 किया था. (File Photo: ITG)
सरकार दे रही बिना गारंटी Loan
PM Svanidhi Yojna की सबसे खास बात ये है कि इस सरकारी स्कीम के तहत 90,000 रुपये तक का ये लोन बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है. लोन की ये रकम तीन चरणों में दी जाती है. यानी छोटे से शुरू होकर बड़ा अमाउंट लाभार्थी के क्रेडिबिलिटी के आधार पर दिया जाता है. इसका मतलब है कि पहली किस्त चुकाने के बाद दूसरी किस्त में ज्यादा और फिर तीसरी किस्त में उससे भी ज्यादा लोन मिलता है. (Photo: ITG)
कैसे पा सकते हैं 90,000 रुपये लोन?
स्वनिधि योजना के तहत अप्लाई करने वाले आवेदक का आवेदन मंजूर होने के बाद उसे पहली किस्त में 15,000 रुपये सरकार देती है, जबकि दूसरी 25,000 रुपये और तीसरी किस्त 50,000 की होती है. बिना किसी गारंटी के पहली किस्त के रूप में मिले 15,000 रुपये को तय अवधि के भीतर वापस करने के बाद ही दूसरी किस्त जारी की जाती है और इसे भी उसी तरह तय समय में चुकाने के बाद तीसरी किस्त में एकमुश्त 50,000 रुपये का लोन दे दिया जाता है. (Photo: ITG)
लोन पाने के लिए सिर्फ Aadhaar जरूरी
सरकारी लोन स्कीम के तहत 90,000 रुपये का लोन पाने के लिए ज्यादा कागजी कार्रवाई भी नहीं होती है. इसके लिए सिर्फ आपको आपने Aadhaar Card की जरूरत है. साफ मतलब है कि Govt Loan के एवज में कोई चीज गिरवी नहीं रखनी है. इसके अलावा लोन में मिली रकम को छोटी ईएमआई (EMI Payment) से चुकाने की सुविधा भी मिल जाती है. (Photo: ITG)
कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
PM Svanidhi Yojna के लिए किसी भी सरकारी बैंक में आवेदन किया जा सकता है. योजना का फॉर्म लेकर उसमें मांगी गई जानकारियों को भरकर अपने आधार कार्ड की कॉपी अटैच करने बाद जमा कर दें. बैंक द्वारा आपके द्वारा भरी गई जानकारियों की जांच के बाद Loan अप्रूवल दे दिया जाता है. (File Photo: ITG)