आज शेयर बाजार में कारोबार पर ब्रेक रहेगा. दशहरा के मौके पर स्टॉक मार्केट हॉलिडे है. यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तक पर ट्रेडिंग बंद है. न तो इक्विटी मार्केट में और न ही किसी अन्य सेगमेंट में कारोबार होगा. बीएसई और एनएसई के शेयर मार्केट हॉलिडे कैलेंडर पर नजर डालें, तो इस साल अभी तीन और हॉलिडे बाकी हैं. (Photo: ITG)
दशहरा पर आज मार्केट हॉलिडे
Stock Market Holiday के चलते निवेशक इक्विटी मार्केट सेशन खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएंगे. मंगलवार को दशहरा की छुट्टी के बाद अब शेयर बाजार बुधवार यानी 21 अक्टूबर को खुलेगा और ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी. अक्टूबर महीने में इससे पहले गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को भी ट्रेडिंग पर ब्रेक रहा था. (Photo: ITG)
MCX पर सुबह बंद, शाम में चालू
दशहरा के मौके पर जहां इक्विटी मार्केट में पूरी तरह से ट्रेडिंग पर ब्रेक रहेगा, लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सिर्फ मॉर्निंग सेशन में यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार पर ब्रेक रहेगा, जबकि शाम के सेशन कीमती धातुओं का कारोबार होगा. (Photo: Reuters)
कल भरभराकर टूटा था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार बंद है, लेकिन बीते कारोबारी दिन की बात करें, तो शेयर मार्केट में पैसे लगाने वालों को तगड़ा नुकसान हुआ था. BSE Sensex से लेकर NSE Nifty तक क्रैश हो गए थे. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 876.38 अंक टूटकर 73,852.90 पर बंद हुआ था, तो वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 257.20 अंक की गिरावट लेकर 22,888.95 पर क्लोज हुआ था. (Photo: ITG)
इस साल अभी तीन छुट्टियां बाकी
शेयर बाजार में इस साल 2026 के बाकी बचे हॉलिडे पर नजर डालें, तो NSE हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में 10 नवंबर तारीख को दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा. इसके अलावा, 24 नवंबर को प्रकाश गुरु पर्व श्री गुरु नानक देव के मौके पर भी एक्सचेंज बंद रहेंगे. 2026 की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर है. (Photo: ITG)
दिवाली पर दोपहर में मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में क्लोजिंग रहेगी. लेकिन परंपरागत मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए मार्केट ओपन होगा और वो भी 1 घंटे के लिए. इस साल Muhurat Trading दोपहर 2.20 बजे से शुरू होगी. इस दिन शेयरों की खरीद-फरोख्त को शुभ माना जाता है. (Photo: ITG)