scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमत में आज बड़ा फेरबदल, कहीं महंगा तो कहीं सस्ता, देखें नए रेट

सोमवार को सोना-चांदी के दाम में बड़ा चेंज
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate) देखने को मिली थी और इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन वायदा कारोबार ओपन होने के साथ ही इनके भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. न सिर्फ एमसीएक्स, बल्कि घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम बदले हैं. MCX Silver Price 2.12 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गया है, तो वहीं सोने का वायदा भाव 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. (Photo: ITG)

वायदा कारोबार में इतना बदलाव भाव 
  • 2/6

वायदा कारोबार में इतना बदलाव भाव 
सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स Gold Rate में आए चेंज के बारे में, तो बता दें कि वायदा कारोबार में 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत बीते शुक्रवार को बंद 1,47,918 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में उछलकर 1,48,574 रुपये पर पहुंच गई. यानी सोना 656 रुपये महंगा हो गया. (Photo: Reuters)

घरेलू बाजार में सस्ता Gold
  • 3/6

घरेलू बाजार में सस्ता Gold
जहां एक ओर एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का दाम बढ़ा है, तो वहीं इसके विपरीत घरेलू बाजार में कीमती पीली धातु की कीमत देखें, तो ये ओपनिंग के साथ ही फिसली है यानी सोना सस्ता हुआ है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 10 Gram 24 Karat Gold Rate सोमवार को मामलू गिरावट लेकर 1,46,406 रुपये पर खुला, जबकि ये बीते शुक्रवार को 1,46,426 रुपये पर बंद हुआ था. (Photo: ITG)

Advertisement
20 और 22 कैरेट सोना कितने का? 
  • 4/6

20 और 22 कैरेट सोना कितने का? 
जहां 24 कैरेट सोना घरेलू बाजार में 1,46,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, तो वहीं IBJA के मुताबिक, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,45,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसके अलावा 20 कैरेट गोल्ड रेट 1,34,108 रुपये प्रति 10 ग्राम, तो वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 1,09,805 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. 14 कैरेट सोना 85,648 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. (Photo: ITG)

चांदी की वायदा कीमत इतनी बदली
  • 5/6

चांदी की वायदा कीमत इतनी बदली
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने के दाम में उतार-चढ़ाव के बाद बात करें, दूसरी कीमती धातु चांदी के दाम में बदलाव पर गौर करें, तो बीते शुक्रवार को 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली वायदा चांदी की कीमत 2,11,187 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई थी, जो खुलते ही 2,12,750 रुपये पर पहुंच गई. इस हिसाब से 1 Kg MCX Silver Price 1563 रुपये चढ़ गया. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में Silver Price
  • 6/6

घरेलू मार्केट में Silver Price
अब बात करें घरेलू बाजार में सिल्वर प्राइस के बारे में, तो आईबीजेए की वेबसाइट पर अपडेट ओपनिंग रेट के मुताबिक, चांदी सस्ती होकर 2,09,467 रुपये पर खुली. इससे पहले बीते शुक्रवार को ये कीमती धातु 2,10,918 रुपये पर बंद हुई थी. यानी सोमवार को घरेलू बाजार में चांदी 1451 रुपये सस्ती हो गई. 

गौरतलब है कि घरेलू बाजार में सर्राफा दुकान से ज्वेलरी खरीदने के दौरान ग्राहक से 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी वसूला जाता है. इन्हें जोड़ने से कीमती धातुओं का भाव बढ़ जाता है. Jewellery Making Charge अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है. (Photo: Reuters)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने एक्पर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement