अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान क्या हुआ, दुनियाभर के शेयर बाजारों में गदर मच गया. कई दिनों से टूट रहे इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए नजर आए. हालांकि, एक ही दिन में सीजफायर टूटने की खबरें भी सुर्खियों में रहीं. इस बीच न सिर्फ शेयर बाजारों में उछाल देखने को मिला, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की दौलत में भी बंपर उछाल आया.
एक दिन दिन में किसी ने 10 अरब डॉलर छाप लिए, तो किसी की नेटवर्थ एक झटके में 12 अरब डॉलर बढ़ गई. भारतीय अरबपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में जोरदार इजाफा देखने को मिला. लेकिन सबसे खास बात ये रही कि दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क एक मात्र अरबपति नजर आए, जिनको नुकसान उठाना पड़ा. (Photo: Reuters)
इन अरबपति ने की सबसे ज्यादा कमाई
सबसे पहले बात करतें हैं सीजफायर के बाद शेयर बाजारों में आई तेजी के बीच बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों के बारे में, तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) पर अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, टॉप-10 में शामिल फेसबुक-मेटा के मार्क जुकरबर्ग कमाई में अव्वल रहे. उनकी नेटवर्थ एक झटके में 12.8 अरब डॉलर बढ़कर 217 अरब डॉलर हो गई और इस उछाल के साथ वे अमीरों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गए. (Photo: Reuters)
अर्नाल्ट से लेकर लैरी तक आगे
Mark Zuckerberg के बाद एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों में फ्रांसीसी रईस बर्नार्ड अर्नाल्ट का नाम रहा. इनकी संपत्ति में अचानक 9.89 अरब डॉलर का उछाल आ गया और ये बढ़कर 165 अरब डॉलर हो गई. इसके बाद सबसे ज्यादा एक दिनी कमाई लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की हुई. Larry Page Networth 8.81 अरब डॉलर बढ़कर 270 अरब डॉलर, तो Sergey Brin Networth 8.14 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 251 अरब डॉलर हो गई. (Photo: Reuters)
जेफ बेजोस को भी बड़ा फायदा
Top-10 Billionaires List में शामिल अन्य अमीरों की नेटवर्थ में आए उछाल पर नजर डालें, तो अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति 6.57 अरब डॉलर बढ़कर 243 अरब डॉलर, माइकल डेक की नेटवर्थ 5.03 अरब डॉलर बढ़कर 157 अरब डॉलर, जिम वॉल्टन की 4.39 अरब डॉलर बढ़कर 150 अरब डॉलर और जेन्सेन हुआंग की दौलत 3.19 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 151 अरब डॉलर पर पहुंच गई. इसके अलावा लैरी एलिसन की नेटवर्थ में भी मामूली तेजी आई और ये 334 मिलियन डॉलर चढ़कर 192 अरब डॉलर हो गई. (Photo: Reuters)
सब फायदे में, लेकिन मस्क को घाटा
सबसे खास बात ये रही कि तमाम अरबपतियों की दौलत में तगड़ा इजाफा देखने को मिला, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk घाटे में रहे. बीते 24 घंटे में मस्क की नेटवर्थ 2.44 अरब डॉलर घटी है और ये 623 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. हालांकि, इस साल 2026 में अब तक World Richest Person Networth में हुए बदलाव की बात करें, तो ये 3.94 अरब डॉलर बढ़ी ही है. (Photo: Reuters)
अंबानी-अडानी को तगड़ा फायदा
दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में भी जोरदार तेजी देखने को मिली है. जहां देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में (Mukesh Ambani Networth) में बीते 24 घंटे में 3.37 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और ये बढ़कर 91.9 अरब डॉलर हो गई. तो वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Networth) ताबड़तोड़ 6.06 अरब डॉलर की उछाल के साथ 84,1 अरब डॉलर हो गई. (Photo: ITG)