scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

40% गिरा ये चर्चित शेयर... फिर खरीदने की मची होड़, आज 13% चढ़ा भाव

13 फीसदी चढ़ा ये शेयर
  • 1/8

युद्धविराम को लेकर शेयर बाजार में अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इसी कारण, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है. खासकर लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में दबाव दिख रहा है. इस बीच, एक कंपनी के शेयरों ने शानदार तेजी दिखाई है. गुरुवार को इसके शेयर 13 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गए थे. (Photo: ITG) 

रिकॉर्ड हाई से 40 फीसदी की गिरावट
  • 2/8

ये शेयर आईपीओ आने के बाद से अच्‍छी तेजी दिखाते हुए निवेशकों के पैसों को लगभग डबल कर दिया था. हालांकि उसके बाद इसमें 40 फीसदी गिरावट आई और यह लिस्टिंग प्राइस से भी नीचे चला गया था, लेकिन IPO प्राइस से ऊपर बने हुए थे और अब फिर इसमें खरीदारी बढ़ी है. (Photo: Pixabay)

मीशो का आईपीओ प्राइस
  • 3/8

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, वह उसका नाम मीशो (Meesho) है. इस कंपनी का आईपीओ प्राइस ₹105 - ₹111 था और इसकी लिस्टिंग 162 रुपये पर हुई थी. लिस्टिंग वाले दिन ही इसने शानदार मुनाफा देते हुए, 46 फीसदी का प्रीमियम दर्ज किया. (Photo: Pixabay)

Advertisement
254 रुपये रिकॉर्ड हाई
  • 4/8

इसके बाद इस कंपनी के शेयरों में लगातार उछाल देखने को मिली और यह 254 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है. इस शेयर के 52 वीक का निचला स्‍तर 125.56 रुपये प्रति शेयर है. (Photo: Pixabay)

3.4 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री
  • 5/8

3.4 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री: इंट्राडे के दौरान मीशो के शेयर 9 अप्रैल को लगभग 13 प्रतिशत तक की तेजी दिखा रहे थे और BSE पर शेयर की कीमत 172.30 रुपये के हाई तक चली गई. ट्रेडिंग के पहले 90 मिनट में करीब 3.4 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री देखने को मिली. मीशो में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई है और यह 16 प्रतिशत तक उछल चुका है. (Photo: Pixabay)

12 गुना बढ़ा घाटा
  • 6/8

12 गुना बढ़ा घाटा: कंपनी का मार्केट कैप 76100 करोड़ रुपये हो चुका है. मीशो के शेयर को 8 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं, जिसमें 4 ने 'बाय', 3 ने 'होल्ड' और एक ने 'सेल' करने की सलाह दी है. हालांकि कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में घाटा लगभग 12 गुना बढ़कर 490.6 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 37.43 करोड़ रुपये था. (Photo: Pixabay)

रेवेन्‍यू में भी उछाल
  • 7/8

रेवेन्‍यू में भी उछाल: कंपनी को ऑपरेशन से रेवेन्‍यू 31 प्रतिशत बढ़कर 3,517.5 करोड़ रुपये हो गया. दिसंबर 2024 में यह 2,678.64 करोड़ रुपये था. कंपनी के सालाना खर्च की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में यह करीब 44 प्रतिशत बढ़कर 4,071 करोड़ रुपये पर आ गया. (Photo: Pixabay)

डिस्‍क्‍लेमर
  • 8/8

नोट- यह शेयर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है. इस शेयर में खरीदारी से पहले योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. Aajtak.in किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. (Photo: Pixabay)

Advertisement
Advertisement