scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Ishan Kishan Networth: PAK के छुड़ाए छक्के... भारत की जीत के सुपरस्टार बने ईशान किशन, जानें नेटवर्थ

पाकिस्तानी गेंदबाजों की ईशान किशन ने निकाली हवा
  • 1/6

भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच रविवार 15 फरवरी को हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) टीम इंडिया ने जोरदार जीत दर्ज की है. कोलंबो में हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पूरी PAK Team महज 18 ओवरों में 114 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने में Team India के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन ने तूफानी पारी का अहम रोल रहा, जिन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन बनाए. अपने बल्ले से रनों की बौछार करने वाले ईशान किशन कमाई में भी आगे हैं. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ (Ishan Kishan Networth) और उनकी संपत्तियों के बारे में...

63 करोड़ की संपत्ति है ईशान के पास!
  • 2/6

63 करोड़ की संपत्ति है ईशान के पास!
पटना में जन्मे ईशान किशन का जन्म पटना में हुआ था, लेकिन उन्होंने झारखंड से क्रिकेट खेला. लेफ्ट-हैंडर आक्रामक बल्लेबाज ईशान किशन की संपत्ति की बात करें, तो IPL समेत अन्य फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने करीब करोड़ों की संपत्ति बनाई है. क्रिक ट्रैकर की रिपोर्ट की मानें, तो Ishan Kishan Networth अनुमानित 7 मिलियन डॉलर (करीब 63 करोड़ रुपये) है. इसमें क्रिकेट से होने वाली कमाई के साथ ही तमाम कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए होने वाली इनकम भी शामिल है.

IPL में धमाल, कमाई भी तगड़ी
  • 3/6

IPL में धमाल, कमाई भी तगड़ी
अपनी बल्लेबाजी की दम पर अलग पहचान बनाने वाले ईशान किशन का आईपीएल करियर खासा शानदार रहा है. Ishan Kishan को साल 2016 में पहली बार गुजरात लायंस ने 35 लाख रुपये में खरीदा था और इसके बाद उनकी कीमत बढ़ती चली गई. IPL 2025 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में शामिल किया था.

Advertisement
क्रिकेट के अलावा यहां से इनकम 
  • 4/6

क्रिकेट के अलावा यहां से इनकम 
Ishan Kishan की धुआंधार बल्लेबाजी के चलते उनकी पॉपुलैरिटी में लगातार इजाफा हो रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे तमाम दिग्गज ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आते हैं और इनके जरिए जोरदार इनकम करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट से होने वाली कमाई से अलग ईशान Noise, SG Sports, Dream11, Skechers, Oppo अन्य ब्रांड के एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं. 

लग्जरी कारों और घड़ियों का शौक 
  • 5/6

लग्जरी लाइफस्टाइल, कारों और घड़ियों का शौक 
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को महंगी और लग्जरी कारों का शौकीन माना जाता है और रिपोर्ट के मुताबिक, उनके कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज GLS 450 AMG Line और Mercedes C-Class के अलावा Ford Mustang, BMW X7 समेत अन्य कारें शामिल हैं. इसके अलावा उन्हें घड़ियों का भी शौक है और Rolex, Franck Muller ब्रांड की महंगी घड़ियां उनके पास बताई जाती हैं. पटना के राजेंद्र नगर में उनका एक लग्जरी घर है. 

ऐसे छुड़ाए PAK गेंदबाजों के पसीने
  • 6/6

ऐसे छुड़ाए PAK गेंदबाजों के पसीने
बात रविवार को पाकिस्तान के साथ हुए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी की करें, तो उन्होंने सिर्फ 27 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 77 रनों की धुआंधार पारी खेली. उनके बल्ले से निकले 10 चौके और 3 छक्कों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए और मैच भारत के नाम करने में इस पारी का अहम रोल रहा. 

Advertisement
Advertisement