फेमस यूट्यूबर और शिक्षण संस्थान संचालक खान सर उर्फ फैसल खान एक नए कानूनी विवाद में घिर गए हैं. पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में उनके और उनके दो निजी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए फायरिंग वीडियो की जांच के बाद की गई है. पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 की रात खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर कुछ लोगों ने हंगामा किया, सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की और परिसर में लगे बैनरों को नुकसान पहुंचाया. अब खान सर मुश्किल में फंस गए हैं.