scorecardresearch
 

'बिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं', CM सम्राट चौधरी का VIDEO वायरल, तेजस्वी ने ली चुटकी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं. उनके बयान पर तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर निशाना साधा और पीएम मोदी पर भी सवाल उठाए.

Advertisement
X
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी. (Photo- ITG)
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी. (Photo- ITG)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. दिल्ली दौरे के तीसरे दिन उन्होंने अपराध को लेकर कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है और ये कि यहां 'क्राइम' हो सकता है लेकिन 'अपराध' नहीं. उनके इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा और मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा.

सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा, "हमारे यहां कोई अपराध नहीं है. अपराध का कांसेप्ट ही खत्म हो चुका है. क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं. अपराधी नहीं."

यह भी पढ़ें: 'डोनेट करना शुरू करें', सीएम सम्राट चौधरी की ब‍िहार के लोगों से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर भी उठाए सवाल

सम्राट चौधरी का वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, "बिहार में 'Crime' हो सकता है 'अपराध' नहीं! मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है."

तेजस्वी यादव ने कहा, "मंच पर बैठे IAS/IPS इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे हैं या अपमानित? क्या श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?"

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव, 8 सीटों पर काउंटिंग आज, CM सम्राट चौधरी की साख दांव पर, तेजस्वी और PK का भी टेस्ट

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके बयान को लेकर सवाल खड़े किए. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement