scorecardresearch
 

गोलकीपर से टकराया 30 साल का फुटबॉलर, सीने पर लगी जोरदार चोट... कार्डियक अरेस्ट से मौत, VIDEO

स्पेनिश फुटबॉल क्लब टेनेरिफ के खिलाड़ी जीसस डी मिगुएल की 30 साल की उम्र में मौत हो गई. गोलकीपर जीसस ओवोनो से टक्कर के बाद उनके सीने में गंभीर चोट लगी थी. उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने के बाद मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

Advertisement
X
फुटबॉल मैच में दर्दनाक हादसा, फैन्स रह गए हैरान (Photo: Getty Images/ Representative Image)
फुटबॉल मैच में दर्दनाक हादसा, फैन्स रह गए हैरान (Photo: Getty Images/ Representative Image)

फुटबॉल के मैदान से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. स्पेनिश क्लब सीडी टेनेरिफ के 30 साल के खिलाड़ी जीसस डी मिगुएल (Jesus de Miguel) का निधन हो गया है. गोलकीपर से टक्कर के बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे इस फुटबॉलर ने मंगलवार (3 नवंबर) को दम तोड़ दिया.

यह दर्दनाक हादसा वीकेंड पर खेले गए लीग मुकाबले के दौरान हुआ. टेनेरिफ के खिलाड़ी जीसस डी मिगुएल की एंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनो (Jesus Owono) से जोरदार टक्कर हो गई. इस दौरान डी मिगुएल के सीने पर गंभीर चोट लगी. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया.

हादसा इतना गंभीर था कि मुकाबले को स्टॉपेज टाइम में ही रोकना पड़ा. मैच को आगे नहीं खेला जा सका. शुरुआत में खिलाड़ी की हालत गंभीर बताई गई थी. इसके बाद उनके क्लब ने जानकारी दी कि रातभर में उनकी स्थिति और बिगड़ गई है. आखिरकार मंगलवार सुबह 8 बजे उनका निधन हो गया.

टेनेरिफ क्लब ने दी मौत की जानकारी
सीडी टेनेरिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपने खिलाड़ी के निधन की पुष्टि की. क्लब ने लिखा, 'हम दर्द से टूट चुके हैं, गले में कुछ अटका हुआ है और इस सच्चाई पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. सीडी टेनेरिफ बेहद दुख के साथ यह जानकारी देता है कि जीसस डी मिगुएल अलामेडा का मंगलवार ( 3 नवंबर 2026) को सुबह 8 (स्थानीय समयानुसार) बजे निधन हो गया.'

Advertisement

स्पेन के बड़े क्लबों ने जताया दुख
जीसस डी मिगुएल के निधन पर स्पेन के कई फुटबॉल क्लबों ने भी शोक जताया है. एस्पेनयोल (Espanyol) ने कहा कि वह इस खबर से बेहद दुखी और स्तब्ध है. क्लब ने डी मिगुएल के परिवार, करीबियों और सीडी टेनेरिफ के साथ संवेदना जताई.

लास पालमास (Las Palmas) ने भी खिलाड़ी के निधन पर दुख जाहिर किया. क्लब ने उनके परिवार, दोस्तों, साथी खिलाड़ियों और टेनेरिफ से जुड़े सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

वहीं, एटलेटिको मैड्रिड (Atletico Madrid) ने भी शोक संदेश जारी किया. क्लब ने जीसस डी मिगुएल के परिवार, दोस्तों और सीडी टेनेरिफ के सदस्यों एवं प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement