scorecardresearch
 

बिहार में दो डिप्टी CM नहीं होंगे! जानिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए क्या तय हो रहा रोल

बिहार में नई सरकार में जेडीयू के नेतृत्व में कोई संशय ना हो, इसलिए केवल एक उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. ऐसे में निशांत कुमार ही एकमात्र डिप्टी सीएम होंगे. नई सरकार में बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है.

Advertisement
X
नीतीश कुमार के बेटे निशांत को दी जा सकती बड़ी जिम्मेदारी. (File Photo: PTI)
नीतीश कुमार के बेटे निशांत को दी जा सकती बड़ी जिम्मेदारी. (File Photo: PTI)

बिहार की सियासत पल-पल बदल रही है. राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के नामांकन के बाद अब सबकी नजरें बिहार की नई सरकार पर है. बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री कौन होगा, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर ताजपोशी किसकी होगी, नीतीश कुमार के बेटे निशांत का रोल क्या होगा... इन सवालों के जवाब अब तक साफ-साफ नहीं मिले हैं.

इस बीच निशांत कुमार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. चर्चा है कि निशांत को नई सरकार में डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है.

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच मुख्यमंत्री आवास पर तकरीबन 25 मिनट तक बातचीत हुई. इधर, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है.

नई सरकार में एक ही डिप्टी सीएम!
नई सरकार में जेडीयू के नेतृत्व में कोई कंफ्यूजन ना हो, इसलिए केवल एक डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. ऐसे में निशांत कुमार ही एकमात्र डिप्टी सीएम बन सकते हैं. नई सरकार में बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर कई नामों की चर्चा है, पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है.

Advertisement

नीतीश कुमार

इस बीच नीतीश कुमार ने आज शाम पांच बजे जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक बुलाई है. इस मीटिंग में जदयू के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों को बैठक में बुलाया है. माना जा रहा है कि निशांत को बिहार में जदयू का नेतृत्व देने पर मोहर लगेगी. इसके बाद नई सरकार में निशांत ही जदयू का नेतृत्व करेंगे.

इन मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद
इन तमाम फैसलों पर आज नीतीश कुमार पार्टी की बैठक में चर्चा करेंगे. साथ ही नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के फैसले के बारे में सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से बातचीत करेंगे. बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर जदयू का नेतृत्व कैसा हो और सरकार में कैसी भागीदारी हो, इस पर भी मंथन होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement