scorecardresearch
 

पटना में JDU की बड़ी मीटिंग! अशोक चौधरी-श्रवण कुमार ने बताया बैठक का एजेंडा

पटना के जदयू कार्यालय में आज पार्टी की अहम बैठकों का आयोजन किया गया है. इन बैठकों में राज्य और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हिस्सा ले रहे हैं.

Advertisement
X
पटना स्थित दफ्तर में जेडीयू की बड़ी मीटिंग (File Photo: ITG)
पटना स्थित दफ्तर में जेडीयू की बड़ी मीटिंग (File Photo: ITG)

बिहार की राजधानी पटना में आज प्रदेश जेडीयू कार्यालय में अहम बैठकों का सिलसिला चल रहा है. पार्टी के सीनियर नेताओं और पदाधिकारी दफ्तर पहुंच रहे हैं. इन बैठकों में जेडीयू की राज्य परिषद और राष्ट्रीय परिषद की बैठकें शामिल हैं. 

इस मीटिंग का मुख्य मकसद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नीतीश कुमार के निर्वाचन की औपचारिक पुष्टि करना है.

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित पार्टी के तमाम सीनियर नेता, कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य प्रमुख पदाधिकारी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे संगठन की आगे की रणनीति तय होगी.

क्या है नेताओं का एजेंडा?

बैठक से पहले मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के पालन में राज्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को परिषद की सहमति दिलानी होती है. उन्होंने कहा कि बैठक में सांगठनिक और राजनीतिक प्रस्ताव लाए जाएंगे और पार्टी को और मजबूत करने पर काम होगा.

वहीं, मंत्री श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार को पार्टी का सर्वमान्य नेता बताया और कहा कि सभी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और ललन सिंह सहित पार्टी के अन्य टॉप लीडर्स भी पार्टी दफ्तर पहुंच चुके हैं. इस बीच, निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य बताया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement