scorecardresearch
 

स्कूल में टीचर्स और प्रिंसिपल की चिकन पार्टी, बाहर खड़े गेट पर लाते मारते रहे छात्र

मुंगेर जिले के एक सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां परीक्षा के दौरान ही कथित तौर पर शिक्षकों द्वारा चिकन पार्टी करने का आरोप लगा है. छात्रों ने विरोध करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जांच की बात कही जा रही है.

Advertisement
X
मुंगेर के सरकारी स्कूल में टीचर्स और प्रिंसिपल की चिकन पार्टी (Photo: itg)
मुंगेर के सरकारी स्कूल में टीचर्स और प्रिंसिपल की चिकन पार्टी (Photo: itg)

बिहार में मुंगेर के असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल के प्रधानाध्यापक पर स्कूल के किचन में चिकन बनाकर पार्टी करने का आरोप लगा है. इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मामले की जानकारी मिलने पर जब पत्रकार स्कूल पहुंचे, तो स्कूल का मुख्य गेट बंद पाया गया. बाहर कई छात्र किताब-कॉपी लेकर खड़े थे. बच्चों से पूछताछ करने पर छात्र आयुष कुमार ने बताया कि स्कूल में परीक्षा चल रही थी . कुछ बच्चों ने स्कूल में चिकन पार्टी का इंतजाम होते देख लिया तो शिक्षकों ने उन्हें परीक्षा के बीच ही स्कूल से बाहर निकालकर गेट में ताला लगा दिया गया. छात्रों के अनुसार अंदर शिक्षक चिकन बनाकर खा रहे थे. कुछ समय बाद नाराज बच्चों ने गेट पर लात मारकर विरोध जताया, जिसके बाद शिक्षकों ने गेट खोला.

इस संबंध में जब स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि स्कूल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. बच्चों के आरोपों का हवाला देने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताया.

Advertisement

वहीं इस संबंध में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार से बात कर जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि सूचना मिली है . इस विद्यालय के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement